{"_id":"5b8b998a42c792466578cf2d","slug":"chandigarh-sapna-choudhary-dance-videoviral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी, हरे-लाल रंग का सूट और दिल पर 'छुरियां' चलाते ठुमके, डांस का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना चौधरी, हरे-लाल रंग का सूट और दिल पर 'छुरियां' चलाते ठुमके, डांस का वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
sapna choudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी सनसनी सपना चौधरी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तहलका मचाए हुए है। जवां दिलों की धड़कन सपना चौधरी ने एक बार फिर अपने लटकों-झटकों से लोगों को दीवाना बनाया है। वायरल हो रहे है वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें।
sapna chaudhary
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के चाहने वालों की संख्या आज लाखों में है। उनका कोई भी वीडियो रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। ऐसा ही इस बार भी हुआ। सपना चौधरी इस बार हरियाणा की बांकी छोरी पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। यह वीडियो इतना पापुलर हो रहा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। हालांकि उनका यह वीडियो पुराना है। जिसे एक इंस्टग्राम यूजर्स ने अपने अकाउंट में अपलोड किया है।
sapna chaudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
सपना चौधरी का एक हरियाणवी सॉन्ग 'रंग गोरा' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने पर सपना अपने जबरदस्त ठुमकों से कहर बरपा रही हैं। सपना का डांस देखकर उनके दीवाने भी अपना आपा खो बैठते हैं और स्टेज में चढ़कर पैसों की बारिश शुरू कर देते हैं। वहीं सपना बेधड़क होकर डांस करती रहती हैं। गाने में सपना हरे रंग का शूट पहने हुए नजर आ रही हैं। सॉन्ग में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
A post shared by SonotekVideo(6.2M subs) (@sonotekvideo) on
विज्ञापन
विज्ञापन
सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी हरियाणवी के अलावा भोजपुरी, बॉलीवुड,पंजाबी सिनेमा में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। सपना चौधरी ने भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। वहीं क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के साथ पंजाबी गाने 'बिलौरी अंख' में जमकर धमाल किया। वहीं सपना बिग बॉस-११ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बिग बॉस में सलमान खान के साथ सपना के ठुमकों ने खूब सूर्खियां बटोरी थी।
विज्ञापन
sapna chaudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में सपना चौधरी का नया धमाकेदार डांस वीडियो सामने आया था, जिसमें हरियाणा की सनसनी भोजपुरी फिल्मों के स्टार मनोज तिवारी और पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी, मीका सिंह के साथ नजर आईं। एक इवेंट के दौरान ये सभी एक साथ नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने जब 'जियो हो बिहार के लाला' सॉन्ग गाया तो सपना चौधरी खुद को थिरकने से नहीं रोक सकीं और डांस करने लगी। उन्हें देखकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बना। सीटियों पर सीटियां बजीं और लोगों ने खूब वाहवाही की।