फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: SAD leader reached Lakhimpur, SGPC gave five lakh each to the victims

चंडीगढ़ : लखीमपुर पहुंचे शिअद नेता, एसजीपीसी ने पीड़ितों को दिए पांच-पांच लाख 

Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
सार

बच्चों की शिक्षा में मदद का आश्वासन। आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग।

विज्ञापन
Chandigarh: SAD leader reached Lakhimpur, SGPC gave five lakh each to the victims
पीड़ितों से मिले अकाली दल नेता... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर घटना में मृतक किसानों के परिजनों से शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान एसजीपीसी की ओर से पीड़ित किसानों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये चेक दिए गए। शिअद की ओर से पीड़ित परिवारों के बच्चों की शिक्षा में मदद का आश्वासन दिया गया। सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किसानों को धमकी दे रहे हैं। इसके वीडियो उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


शिअद नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, बलविंदर सिंह भूंदड़ , प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बीबी जागीर कौर, बिक्रम सिंह मजीठिया और मनप्रीत अयाली, हरमीत सिंह कालका ने लखीमपुर दौरे के दौरान चारों पीड़ित किसानों के घर दौरा किया। इस दौरान हरसिमरत कौर ने कहा कि यह निंदनीय है कि मंत्री के बेटे आशीष ने किसानों को उस समय कुचल दिया जब उनके पिता अजय मिश्रा ने किसानों को चेतावनी दी थी कि वे कोई विरोध प्रदर्शन न करें या फिर हालात का सामना करने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन


इस जघन्य मामले में केंद्र सरकार या उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुबूतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है। आशीष मिश्रा के वाहन का वीडियो फुटेज उपलब्ध है। चश्मदीद गवाह बताते हैं कि आशीष मिश्रा किसानों को कुचलने के बाद तुरंत घटनास्थल से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को दरबार साहिब से प्रसाद और सिरोपा भेंट किया गया। बीबी जागीर कौर ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

लखीमपुर में पीड़ित परिवारों से मिले सिंगला
चंडीगढ़। पंजाब के लोक निर्माण और प्रशासनिक सुधार मंत्री विजय इंदर सिंगला ने शुक्रवार को अपने अन्य कैबिनेट साथियों के साथ लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के घर जाकर उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा किया। उन्होंने दुखी परिवारों को भरोसा दिया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा देते हुए सिंगला ने कहा कि वह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत बर्खास्त करने और उसके बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालते रहेंगे, जिन्होंने सड़क पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को बेरहमी से कुचल दिया। सिंगला ने कहा कि किसानों के खुलेआम कत्ल की घटना बेहद दुखद है। सिंगला ने कहा कि वह उन किसानों के लिए बेहद दुखी हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी, लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा अपने संकुचित हितों के लिए किसानों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है। 


उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत भाजपा नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के हत्याकांड के बाद भाजपा नेताओं ने आत्मरक्षा के नाम पर अपने शब्द वापस लेकर यू-टर्न ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed