फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's resounding victory in Administrator's Challenger Football Cup

Chandigarh News: एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर फुटबॉल कप में चंडीगढ़ की शानदार जीत

Thu, 24 Nov 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's resounding victory in Administrator's Challenger Football Cup
चंडीगढ़। एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर फुटबॉल कप में बुधवार को खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी अपनी टीमों को जीत दिलाई। मुकाबले खेल परिसर सेक्टर- 42 और 46 में हो रहे हैं। चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन ने फुटबॉल स्कूल ऑफ इंडिया को 7-1 से मात दी। विजेता टीम से लांचेउंबा ने सबसे ज्यादा चार गोल दागे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मुकाबले में सुदेवा फुटबॉल क्लब दिल्ली ने एम संभलपुर ओडिशा की टीम को एकतरफा मुकाबले 13-00 से हरा दिया। विजेता टीम से सामी ने सबसे ज्यादा पांच गोल किए। तीसरे मुकाबले में जिंक फुटबॉल अकादमी ने मुस्लिम फुटबॉल अकादमी मलेरकोटला को 5-0 से मात दी। विजेता टीम से अक्शत ने एक, गेलन ने एक और जनमिनंग ने एक गोल किया। चौथे मैच में बीआर अंबेडर फुटबॉल क्लब वेस्ट बंगाल ने एमके स्पोटिंग केरला की टीम को 1- 0 से हराया। जीत ने टीम के लिए गोल दागा। पांचवें मैच में राउंड ग्लास पंजाब ने यूनाइडिट पंजाब फुटबॉल क्लब पठानकोट को 3-2 से मात दी। छठे मैच में आईवाईए मणिपुर ने दशमेश फुटबॉल अकादमी को 1-0 से हराया। बैलेट ने शानदार गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed