फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's ninth consecutive win, defeating Nagaland by 118 runs

चंडीगढ़ की लगातार नौवीं जीत, नगालैंड को 118 रन से हराया

Thu, 12 Mar 2020 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's ninth consecutive win, defeating Nagaland by 118 runs
चंडीगढ़। पुडुचेरी में खेले जा रहे बीसीसीआई वुमेंस वन डे टूर्नामेंट में अपनी अजेय लय बरकरार रखते हुए चंडीगढ़ ने प्लेट ग्रुप के आखिरी मैच में नगालैंड को 118 रन से हरा दिया। यह चंडीगढ़ की लगातार नौवीं जीत है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के पांच विकेट के नुकसान पर 210 रनों के जवाब में नगालैंड की टीम 36वें ओवर में 95 रन पर ही सिमट गई। चंडीगढ़ अब 15 मार्च को वडोदरा में रेलवे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भिडे़गा। चंडीगढ़ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोनिका पांडेय और मनीषा बधन ने 24 रन तक टीम को सधी हुई शुरुआत दी। इसके बाद छठे ओवर में मनीषा बधन (12), तृष्णा नायर की गेंद पर विंसी चैधरी को कैच थमा बैठी। इसके बाद नई बल्लेबाज सुमन (8) भी ज्यादा देर टिक नहीं पाई और पंकुल का शिकार हुई। इससे स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 41 रन हुआ। इसके बाद एक बार फिर कप्तान अमनजोत कौर ने अपनी काबलियत सिद्ध करते हुए मोनिका पांडेय के साथ तीसरे विकेट के लिए अगले लगभग 30 ओवर्स में 125 रनों की सांझेदारी निभाई। इसी बीच सबसे पहले मोनिका पांडेय ने 108 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इसके बाद कप्तान अमनजोत कौर ने 80 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा। पारी के 44वें ओवर में सरिबा ने मोनिका पांडेय को आउट करके खतरनाक दिख रही इस जोड़ी का अंत किया और अब स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन हुआ। पांडेय ने 128 गेदों पर सात चौकों की मदद से 67 रन बनाए। स्लॉग ओवर्स में रन की गति को बढ़ाते हुए अगले ही ओवर में प्रियंका गुलेरिया (8) को सरिबा ने क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में अपने पहले शतक की ओर बढ़ रही कप्तान अमनजोत कौर 109 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 73 रन की साहसिक पारी का अंत अयनतिका ने किया। नंदिनी शर्मा के नाबाद बीस और नाट आउट रही अंबिका (10) की मदद से चंडीगढ़ ने निर्धारित पचास ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 210 रन जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए नगालैंड की शुरुआती ओवर्स मेें कप्तान अमनजोत कौर और नंदिनी शर्मा की गेंदबाजी के समक्ष चरमराती नजर आई। नंदिनी ने नमा (8) और रूपसेना (2) को आउट किया जबकि अमनजोत कौर ने मुनिया (0) और विंसी चैधरी (8) को सस्ते में चलता किया। इसके बाद पारूल सैनी ने मोर्चा संभाला और अयनतिका (9) का विकेट लेकर आधी टीम 35 रन पर ढेर कर दी। इसी बीच मधुमोंती चट्टान की तरह क्रीज पर डटी रही और एक लंबी सांझेदारी को तरसती रही। पारी के 25वें ओवर में पारूल सैनी ने तृष्णा नायर (0) और सनिंग्धा (0) को आउट करके स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 63 रन पर ला दिय। मैच के 28वें ओवर में कुमारी शिबी को एकमात्र विकेट सेंटीले ला (8) रूप में मिला।
पारी के अंतिम क्षणों में अंबिका ने पंकुल (1) और अमनजोत कौर ने सरिबा को क्लीन बोल्ड कर नगालैंड की पूरी टीम 36वें ओवर में मात्र 92 रन में समेट दी। चंडीगढ़ की ओर से अमनजोत कौर और पारुल सैनी ने तीन-तीन विकेट चटकाई जबकि नंदिनी शर्मा ने दो विकेट प्राप्त किए। कुमारी शिबी और अंबिका को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।

जीत के बाद से चंडीगढ़ की टीम उत्साहित
टीम कोच याति गुलानी चंडीगढ़ के पहले ही सीजन में क्वार्टरफाइनल में पहुंची वुमेंस टीम की इस उपलब्धि को लेकर काफी प्रसन्न हैं। याति का मानना हैं कि पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही चंडीगढ़ की टीम कभी भी बड़ा उलटफेर कर सकती है। हालांकि रेलवे की टीम देश की अनुभवी खिलाड़ियों से लैस है। फिर वह चाहे टीम की कप्तान मिताली राज हो, जिन्हें इंडियन टीम को वन डे और टेस्ट की कप्तानी का अनुभव है, या फिर प्रीति बोस, शुभलक्ष्मी, नुहत प्रवीन हो, सभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। फिर भी चंडीगढ़ की लड़कियां प्रेशर की बजाय उत्साहित हैं कि उन्हें क्वार्टरफाइनल मैच में उन्हें घर में ही इंटरनेशनल एक्सपोजर प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed