{"_id":"590788894f1c1bcc3444210c","slug":"chandigarh-s-dharmaveer-is-in-arjun-award-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मवीर सिंह का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए प्रस्तावित, चंडीगढ़ से है खास रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मवीर सिंह का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए प्रस्तावित, चंडीगढ़ से है खास रिश्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
सिटी के धर्मवीर अर्जुन अवार्ड की रेस में
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल के हॉकी स्टार धर्मवीर सिंह का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए प्रस्तावित किया गया है। सोमवार को हॉकी इंडिया की ओर से ध्यान चंद अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड 2017 के लिए नामों की प्रस्तावित सूची मांगी गई थी। इनमें अर्जुन अवार्ड की दौड़ में एसवी सुनील, धर्मवीर सिंह और दीपिका शामिल हैं।
धर्मवीर सिंह चंडीगढ़ स्थित स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की हॉकी एकेडमी के ट्रेनी हैं। इसी अकादमी से हॉकी की ए, बी, सी, डी सीखने के बाद इस युवा खिलाड़ी ने पहले जूनियर में खेला और अब भारतीय सीनियर हॉकी टीम से खेल रहे हैं। धर्मवीर सिंह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम, कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम, 24वेें सुलतान अजलान शाह कप में ब्रोंज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे हैं।