फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh rose garden employee strike

चंडीगढ़ रोज गार्डन कर्मियों की हड़ताल, हड़कंप

Wed, 10 Feb 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
chandigarh rose garden employee strike

रोज फेस्टिवल नजदीक है, लेकिन रोज गार्डन में काम बंद होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आउटसोर्स पर काम कर रहे मालियों को एक्सटेंशन बंद होने के बाद उसके समर्थन में नगर निगम के सभी मालियों ने काम बंद कर दिया।

विज्ञापन


सेक्टर-36, 47, 23, 33, 38, 29, शांतिकुंज, रोजगार्डन और मनीमाजरा में आउटसोर्स, डेलीवेज और रेगुलर मालियों ने काम बंद कर दिया। इसके कारण नर्सरी, गार्डन और ग्रीन बेल्ट में चल रहे काम बंद हो गए। मालियों का 24 जनवरी 2016 को सैंक्शन खत्म हो गई थी। लेकिन रोज फेस्टिवल के लिए इन्हें बुलाया गया।
विज्ञापन


एक सप्ताह काम करवाने के बाद उन्हें मंगलवार को जवाब दे दिया गया। इसके कारण माली गुस्से में आ गए और सभी जगह पर काम बंद कर दिया। रोजगार्डन में सुबह काम कर रहे 45 आउटसोर्स के मालियों को कहा गया कि उनका एक्सेटेंशन नहीं मिला है इसलिए वे काम छोड़कर चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना सुनते ही कर्मचारी काम छोड़कर एक जगह रोजगार्डन में एकत्र हो गए। एमसी हार्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन के महासचिव रघबीर चंद, चेयरमैन एमएम सुब्रह्मणियम, उपाध्यक्ष हरकेश कुमार, प्रचार सचिव रंगनाथन सहित अन्य नेता मालियों समर्थन में पहुंच गए।


19-20 -21 फरवरी को रोज फेस्टिवल को लेकर रोज गार्डन में तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में अधिकारियों ने मालियों को काम पर लिया। महासचिव रघबीर चंद ने बताया कि इसके बाद अधिकारियों ने बैठक कर इनका एक्सटेंशन एक महीना तक बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed