{"_id":"5dc3ae6a8ebc3e5b6f4902f0","slug":"chandigarh-resident-dr-ashu-sethi-playing-kaun-banega-crorepati-with-amitabh-bachchan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'केबीसी' में हॉट सीट पर बैठीं चंडीगढ़ की डॉ. आशू, अमिताभ बच्चन बोले- मुस्कान बहुत प्यारी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'केबीसी' में हॉट सीट पर बैठीं चंडीगढ़ की डॉ. आशू, अमिताभ बच्चन बोले- मुस्कान बहुत प्यारी है
Thu, 07 Nov 2019 11:11 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
डॉ. आशू के परिजन केबीसी देखते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन बनेगा करोड़पति में बुधवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने चंडीगढ़ में सेक्टर 16 निवासी डॉ. आशू सेठी को बैठने का मौका मिला। डॉ. आशू ने पांच सवालों के जवाब देकर 10 हजार रुपये जीत लिए हैं। तभी अचानक खेल समाप्ति केलिए हूटर बज गया। फिलहाल, डॉ. सेठी की सभी लाइफ लाइन सुरक्षित हैं। वीरवार को अमिताभ बच्चन के सामने फिर से सवालों के जवाब देंगी।
डॉ. आशू सेठी सेक्टर 22 स्थित डिस्पेंसरी में पिछले 32 साल से कार्यरत हैं। मुख्य रूप से मंडी आदमपुर (हिसार) निवासी डॉ. आशू ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति नियमित रूप से परिवार के साथ देखतीं हूं। उसमें पूछे जाने वाले सवालों का भी जवाब देती रहती थी। एक से 15 मई तक अमिताभ बच्चन प्रतिदिन सवाल पूछते थे। 24 घंटे में इसका जवाब देना होता था।
मैंने तीन दिन जबाव दिया और एक कॉल आई कि हम कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहे हैं और तीस सेंकेंड में 3 सवाल पूछे जाएंगे। मैंने सोचा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन मैंने सवालों का जवाब दे दिया। अगले दिन फिर कॉल आई और बताया गया कि मुझे 5 जून को अमृतसर बुलाया गया। मैंने ऑनलाइन चेक किया तो सब कुछ सही था। उसके बाद फिर अमृतसर पहुंची और टेस्ट पास करके मुंबई के लिए चयन हो गया।

सवाल ही तो पूछ रहा...क्या कोई छीन रहा
डॉ. आशू ने बताया कि जब उनके पास फोन आया कि हम कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहे हैं तो मजाक लगा, लेकिन सोचा सवाल ही तो पूछ रहा है क्या कोई छीन रहा है। उसके बाद मैंने अमृतसर के पते पर जानकारी ली, जो डीएवी स्कूल का था। वहां से जब कंन्फर्म हुआ तो फिर खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
अमिताभ के सामने बैठना ही एक बड़ा उपहार
डॉ. आशू ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में रुपये जीतने से ज्यादा अमिताभ बच्चन के सामने बैठना ही अपने आप में बड़ा उपहार है। लोगों का सपना होता है अमिताभ बच्चन से मिलना, लेकिन मुझे बस ऐसे ही मौका मिल गया। शायद यही मेरा सौभाग्य है।