फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh ranked 6th in the nation in eye donation awareness

नेत्रदान जागरूकता में चंडीगढ़ देश में 6वें स्थान पर

Sat, 10 Oct 2020 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh ranked 6th in the nation in eye donation awareness
चंडीगढ़। सक्षम संस्था की ओर से अंधता निवारण अभियान के अंतर्गत चलाये गए 14 दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के 678 जिलों ने भाग लिया था। 21 सितम्बर से 4 अक्तूबर तक चलाए ऑनलाइन संकल्प पत्र भरने के कार्यक्रम में चंडीगढ़ के 11,705 लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प लेकर अपने शहर को देशभर में 6वां स्थान दिलाया है। कार्यक्रम की सफलता पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी ने ऑनलाइन हुए कार्यक्रम में शामिल होकर सक्षम संस्था के इस प्रयास की सराहना की और इसे आगे बढ़ाने में भरपूर योगदान देने की बात कही है।
विज्ञापन

संस्था ने 21 सितम्बर से 4 अक्तूबर तक काम्बा (KAMBA) ‘कार्निया अंधत्व निवारण कार्यक्रम’ कार्निया अंधत्व मुक्त देश अभियान ऑनलाइन संकल्प पत्र भरने का अभियान चलाया गया था। इस अभियान की सफलता पर 8 अक्तूबर को विश्व दृष्टि दिवस के दिन इसके कर्मयोगी योद्धाओं को ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिये सम्मानित किया गया। इस अभियान में 7 जिलों ने 10 हजार, 5 जिलों ने 5 हजार से 9999 और 37 जिलों ने 1000 से 4999 संकल्प पत्र भरवाए हैं।
विज्ञापन

पिछड़े जिलों का बेहतर प्रदर्शन
इस अभियान में देश के पिछड़े जिलों से भी बेहतर परिणाम सामने आए हैं। जिसमें महाकौशल, कर्नाटक और अवध प्रान्त के कुछ गांव शामिल हैं। उन गांवों की साक्षरता दर काफी कम है लेकिन जागरूकता का स्तर काफी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर संकल्प पत्र की संख्या स्थान
लखनऊ 35717 1
जबलपुर 30641 2
मंडल जिला महाकौशल प्रान्त 28029 3
क्योंझर (ओडिशा) 18027 4
कानपुर नगर 11961 5
चंडीगढ़ 11705 6
दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली 10967 7
म्यूरभंज (ओडिशा) 9188 8
बंगलूरू दक्षिण कर्नाटक प्रांत 6441 9
बंगलूरू महाकौशल प्रान्त 6220 10
कोट
नेत्रदान जागरूकता के लिए किया गया सक्षम संस्था का यह कार्य बेहद सराहनीय है। मैं संस्था के सदस्यों का अभिवादन करता हूं और आश्वासन देता हूं कि उनके इस कार्य में पूरा सहयोग किया जाएगा। -नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed