फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh post office launched rakhi special envelope

इस लिफाफे में भाई को राखी भेजिए, डाक टिकट लगाने की जरूरत नहीं

Wed, 19 Jul 2017 04:14 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Jul 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
chandigarh post office launched rakhi special envelope
चंडीगढ़ में लॉन्च हुए राखी स्पेशल लिफाफे
रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है। अगर भाई को राखी भेजनी है तो इस स्पेशल लिफाफे में भेजिए, डाक टिकट लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रक्षाबंधन को लेकर चंडीगढ़ डाक विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। बहनों की ओर से भाइयों को भेजी जाने वाली राखी के लिए विशेष रूप से लिफाफा तैयार किया है। इस  डिजाइनर लिफाफे के ऊपर राखी की तस्वीर छपी है। डाक विभाग की सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट आफिसेज राधिका धीर हांडा ने शनिवार को इस लिफाफे को लांच किया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन सात अगस्त को है। इस लिफाफे की कीमत 20 रुपये रखी गई है। यह लिफाफा फिलाटेलिक ब्यूरो चंडीगढ़ के अलावा चंडीगढ़ पोस्टल डिवीजन के सभी डाक घरों में उपलब्ध होगा। इस लिफाफे की खासियत यह है कि इस पर अलग से कोई डाक टिकट नहीं लगेगी। वजन का भी कोई चक्कर नहीं रहेगा। इस विशेष लिफाफे में राखी रखकर उसे लेटर बॉक्स में डाल देने की जरूरत है।
विज्ञापन


डाक विभाग का कहना है कि इस लिफाफे को प्राथमिकता के आधार पर पहले डिलीवर करने के निर्देश दिए गए हैं। डाक विभाग ने पांच हजार लिफाफा तैयार किया है। चंडीगढ़ के लिए 500 लिफाफे रखे गए हैं। इसे डाक घरों में बिक्री के लिए भेज दिया गया है। लोग डाक घरों से इसे खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन लिफाफा को जारी कर दिया गया है। इसकी कीमत 20 रुपये है। सभी डाक घरों में बिक्री के लिए भेजा गया है। इसे प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी देरी के पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।
- राधिका धीर हांडा, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज चंडीगढ़ डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed