फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police will take help of Bengaluru Police to stop increasing cyber crime in City

साइबर अपराध रोकने की कवायद: बेंगलुरु का सहारा लेगा चंडीगढ़, तकनीक के लिए इंफोसिस से किया संपर्क

Sat, 26 Feb 2022 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 10:53 AM IST
सार

पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ पुलिस को बेंगलुरु पुलिस से संपर्क करने का सुझाव दिया था। अब बेंगलुरु पुलिस के विशेषज्ञ चंडीगढ़ पुलिस की मदद करेंगे। इसमें कॉलेज के छात्रों को भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Chandigarh Police will take help of Bengaluru Police to stop increasing cyber crime in City
चंडीगढ़ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस बेंगलुरु पुलिस का सहारा लेगी। एडवांस तकनीक के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने इंफोसिस से संपर्क किया है। पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ पुलिस को यह सुझाव दिया था, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की कुछ टीमें बेंगलुरु भी जाने की तैयारी में हैं। फरवरी 2021 में हुई प्रशासकीय सलाहकार परिषद की बैठक में पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा था कि पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती साइबर अपराध को रोकना है और इस क्षेत्र में पुलिस को विशेषज्ञता हासिल करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


बदनौर ने कहा कि बेंगलुरु पुलिस साइबर अपराध को रोकने के मामले में काफी अग्रणी है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस से संपर्क किया। कई दौर की बातचीत हुई और सूचना साझा करने का उपक्रम बेंगलुरु पुलिस के साथ किया गया। पता चला कि बेंगलुरु पुलिस को साइबर उन्नति के लिए इन्फोसिस की ओर से सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ ने इंफोसिस से भी संपर्क किया है और जल्द ही इस संबंध में एक वेबिनार आयोजित करने की तैयारी है। बेंगलुरु के विशेषज्ञों की ओर से अब तक 105 पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इन प्रशिक्षित अधिकारियों को पुलिस थानों में तैनात किया गया है और साइबर अपराध से संबंधित मामलों व शिकायतों से निपटने के लिए हर पुलिस स्टेशन में विशेष साइबर डेस्क स्थापित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम जल्द बेंगलुरु का करेगी दौरा

साइबर अपराध को रोकने के लिए कॉलेज के छात्रों को इंटर्नशिप कार्यक्रमों के लिए नामांकित किया गया है। इसके अलावा उन्हें साइबर जागरूकता आदि के लिए साप्ताहिक कार्य सौंपे गए हैं। साइबर क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वुमन एंड चाइल्ड (सीसीपीडब्ल्यूसी) परियोजना के तहत कई साइबर फोरेंसिक उपकरण खरीदे गए हैं और विशेषज्ञों द्वारा पुलिसकर्मियों को भी अब प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस बेंगलुरु पुलिस के साथ गठजोड़ करने की प्रक्रिया में है, ताकि साइबर अपराध कोऑर्डिनेशन और सूचना साझा किया जा सके। इसके अलावा जल्द ही चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम बेंगलुरु का दौरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed