फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police will secure 24 hours heritage furniture

अब हेरिटेज फर्नीचर पर 24 घंटे रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा

Fri, 22 Jan 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
chandigarh police will secure 24 hours heritage furniture

करोड़ों का हेरिटेज फर्नीचर चोरी होने के बाद प्रशासन की नींद टूट गई है। अब इस पर 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा। अब कॉलेज में इसके लिए एसएसपी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


साथ ही पुलिस को मामले में तेजी से जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि कार्बूजिए की बेशकीमती धरोहर को शहर से बाहर जाने से रोका जा सके।

इस मामले में पहले ही पुलिस केस दर्ज कर चुकी है। समीक्षा बैठक के बाद प्रशासन ने जरूरी कदम उठाए। विभिन्न विभागों के पास मौजूद हेरिटेज फर्नीचर की समीक्षा के लिए एडवाइजर विजय कुमार देव ने हेरिटेज आइटम्स प्रोटेक्शन सेल का गठन किया है, जो हेरिटेज आइटम्स को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके संरक्षण का काम करेगा।
विज्ञापन


यह सेल चंडीगढ़ हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी के तहत ही काम करेगा। चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया को सेल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

पूर्व चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर, हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी के खिलाफ आवाज उठाने वाले एडवोकेट व एक्टिविस्ट अजय जग्गा और अलियांस फ्रांसेस के निदेशक को सेल का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और नगर निगम के चीफ इंजीनियर, म्यूजियम निदेशक, ली कार्बूजिए सेंटर निदेशक, कल्चर डिपार्टमेंट के निदेशक और एसएसपी भी सेल का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed