फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Police stopped the employees, Raj Bhavan March, Electric department

राजभवन कूच के लिए निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

Wed, 07 Apr 2021 09:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Police stopped the employees, Raj Bhavan March, Electric department
सेक्टर-17 चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते बिजली विभाग के कर्मचारी। इस दौरान पेंडू संघर्ष कमेटी के सदस्य - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में बुधवार को सेक्टर-17 स्थित कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। धरने के बाद कर्मचारियों ने राजभवन की ओर मार्च शुरू कर दिया। राजभवन की ओर बढ़ते ही कुछ दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कर्मचारियों को रोक दिया। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों का साथ देने के लिए पेंडू संघर्ष कमेटी, नौजवान किसान एकता, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के अलावा शहर की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन सभी ने बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध किया। यूटी पावरमैन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि 20 अप्रैल को पूर्ण हड़ताल रहेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इन संघर्षों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

धरने को यूटी पावरमैन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी के अलावा फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के प्रधान रघबीर चंद, वरिष्ठ उपप्रधान राजिंदर कटोच, उपप्रधान ध्यान सिंह, संयुक्त सचिव अमरीक सिंह व हरकेश चंद ने मुनाफे में चल रहे बिजली विभाग का निजीकरण करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटी एमसी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रधान राम सरूप, मनमोहन सिंह, भीमसेन ने कहा कि निजीकरण से विभाग के कर्मचारियों के अलावा शहर के लाखों उपभोक्ताओ को परेशानी होगी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बार-बार अपील करने और ज्ञापन देने के बावजूद कर्मचारियों के हितों को भी सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन चर्चा करने को भी तैयार नहीं है। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के संयोजकों में राजिंदर कुमार, सुखबीर सिंह, विपिन शेर सिंह, सीटीयू के प्रधान धर्मेंद्र सिंह राही सहित अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed