फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police on alert after attacks on police stations in Punjab

Chandigarh News: पंजाब में थानों पर हो रहे हमले के बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट

Thu, 26 Dec 2024 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh police on alert after attacks on police stations in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब में थानों पर हो रहे हमले के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने थानों और पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने मौखिक तौर पर आदेश दिए हैं कि थानों के मुख्य गेट पर संतरी तैनात किए जाएं। साथ ही ब्लिंकर लाइट जलाकर रखी जाए। इसके बाद शहर के सभी थानों के मुख्य गेट पर संतरी तैनात कर दिए गए हैं। जबकि पहले थाने के मुख गेट के बजाए अंदर के गेट पर संतरी तैनात किए जाते थे। अब कोई वाहन भी संतरी की निगरानी में थाने के अंदर जाएगा।
विज्ञापन

थाने के गेट पर ब्लिंकर लाइट जलाकर रखने के आदेश दिए हैं। ब्लिंकर लाइट लाल और नीली रंग की चलती है, जिससे दूर से पता चल जाएगा थाने के मुख्य गेट पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। कुछ थानों के बाहर संतरी बुलेट प्रूफ जैकेट में तैनात थे। संतरी को हर आने जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखने के लिए कहा गया है। संतरी थाने में आने वाले व्यक्ति का नाम पता लिखकर एंट्री करने के बाद ही थाने में जाने दे रहे हैं।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed