{"_id":"66946d29ff60497c570fdf54","slug":"chandigarh-police-asi-attacked-in-palwal-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-468466-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई पर पलवल में हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई पर पलवल में हमला
विज्ञापन
चंडीगढ़। जमीनी विवाद में पलवल निवासी चंडीगढ़ पुलिस में तैनात एएसआई भूपेंद्र सिंह पर उसके भतीजों ने जानलेवा हमला कर दिया। पहले उसकी कार के शीशे तोड़े और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। बाद में जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला किया। घटना की शिकायत चांदहट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भूपेंद्र सिंह की सेक्टर-19 पुलिस थाने में तैनाती है।चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि बंचारी गांव निवासी भूपेंद्र सिंह बयान दिए हैं कि वह चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई है। साल 2021 में उसने अपने साले धर्मपाल व सतबीर से अपनी पत्नी सत्यवती के नाम 2 एकड़ जमीन का पारिवारिक हस्तांतरण कराया था। अब दोनों की नीयत खराब हो गई है। उन्होंने जमीन वापस लेने और हस्तांतरण को रद्द कराने के लिए कोर्ट में केस किया हुआ है। उसी की सुनवाई के लिए वह पलवल आया था।
भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में जा रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार होकर चार युवक आए और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। पहले गाड़ी के शीशे तोड़े। उसके बाद उसकी पत्नी को बाल पकड़कर नीचे खींच लिया और बुरी तरह से उसकी पिटाई की।