{"_id":"64ae5ad9e470be5df705a438","slug":"chandigarh-police-arrested-two-main-accused-running-prostitution-racket-in-guise-of-spa-center-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: स्पा सेंटर की आड़ में पंजाब-ट्राइसिटी में चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, सरगना समेत दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: स्पा सेंटर की आड़ में पंजाब-ट्राइसिटी में चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, सरगना समेत दो काबू
Wed, 12 Jul 2023 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:18 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, आरोपी अखिलेश कम कीमत पर संपत्तियां खरीदता था और आगे बलविंदर को स्पा सेंटर चलाने के लिए दे देता था। इसके बाद स्पा सेंटर में लड़कियों और महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता था। ऐसे कई स्पा सेंटर चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई जिलों में खोले गए थे।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
विस्तार
चंडीगढ़ में स्पा सेंटर की आड़ में पंजाब और ट्राइसिटी में सेक्स रैकेट चलाने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों की पहचान जीरकपुर के मोतिया रॉयल सिटी निवासी अखिलेश सिंह राठौड़ और बलविंदर सिंह गिल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीते माह पांच जून को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बीते माह पांच जून को सेक्टर-44सी के रागा स्पा सेंटर में छापा मारकर थाईलैंड की चार महिलाओं को मुक्त कराया था। स्पा सेंटर में इन महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर गुरदासपुर (पंजाब) निवासी निखिल (23) और बुड़ैल निवासी रिसेप्शनिस्ट पूजा को गिरफ्तार किया था जबकि मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Highcourt: मां ने मांगी बेटे की 13 साल की नाबालिग प्रेमिका की कस्टडी, सरकार का जवाब-आपका कोई रिश्ता नहीं
विज्ञापन
अब गुप्त सूचना पर सेक्टर-34 पुलिस ने मुख्य आरोपियों अखिलेश सिंह राठौर और बलविंदर सिंह गिल की गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि अखिलेश कम कीमत पर संपत्तियां खरीदता था और आगे बलविंदर को स्पा सेंटर चलाने के लिए दे देता था। इसके बाद स्पा सेंटर में लड़कियों और महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता था। ऐसे कई स्पा सेंटर चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई जिलों में खोले गए थे।
आरोपियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में एक, सेक्टर-44 में दो और सेक्टर-7 में एक स्पा सेंटर खोल रखा था। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल चंडीगढ़ में सिर्फ सेक्टर-7 का स्पा सेंटर खुला हुआ है, जबकि अन्य बंद हो चुके हैं। आरोपियों ने जीरकपुर में ऐसे पांच स्पा सेंटर खोले हुए थे, जिनमें से चार अभी भी खुले हुए हैं। इनके अलावा आरोपियों ने पंजाब में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में भी स्पा सेंटर खोले हुए थे, जो फिलहाल बंद हो चुके हैं। मोहाली के एरोसिटी में भी एक ऐसा स्पा सेंटर खोला गया था, जो अब बंद हो चुका है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।