{"_id":"66ac73e31731b2bb51072eb9","slug":"chandigarh-police-arrest-former-akali-dal-mla-jasmeet-singh-banni-for-brandishing-pistol-in-market-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: अकाली दल का पूर्व विधायक गिरफ्तार, सेक्टर आठ की मार्केट में सरेआम पिस्टल लहराई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: अकाली दल का पूर्व विधायक गिरफ्तार, सेक्टर आठ की मार्केट में सरेआम पिस्टल लहराई थी
Fri, 02 Aug 2024 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:21 AM IST
सार
जसमीत सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री कैप्टन कमलजीत सिंह के बेटे हैं। वह 2007 में खरड़ विधानसभा हल्के से चुनाव हार गए थे। पिता की मौत के बाद उन्होंने 2009 में बनूड़ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
पूर्व अकाली विधायक जसमीत सिंह बन्नी
- फोटो : फाइल
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर 3 थाना पुलिस ने पंजाब के पूर्व शिरोमणि अकाली दल विधायक जसमीत सिंह बन्नी को मार्केट में पिस्टल लहराने पर गिरफ्तार किया है। बन्नी सेक्टर 8 की मार्केट में वीरवार रात करीब 10:30 बजे खुलेआम पिस्टल हाथ में लेकर लहरा रहे थे।
जब इसकी शिकायत पुलिस को दी गई तो सेक्टर 3 के थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद विधायक की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पिस्तौल का लाइसेंस भी उनके पास नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब इसकी शिकायत पुलिस को दी गई तो सेक्टर 3 के थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद विधायक की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पिस्तौल का लाइसेंस भी उनके पास नहीं था।
विज्ञापन
विवादों से है पुराना नाता
शिरोमणि अकाली दल के पूर्व एमएलए जसमीत सिंह बन्नी का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2018 में उनके ऊपर एक सलून में सेक्सुअल हैरेसमेंट और महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह सलून में सिर की मसाज कराने गए थे। जहां पर उन्होंने रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उस समय शराब पी रखी थी। इस मामले में 2023 में उन्हें सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन