फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh player siddharth kaul in indian cricket team

12 साल बाद टीम इंडिया में चंडीगढ़ का 'लाल', मोहाली में कर सकते हैं कमाल

Tue, 12 Dec 2017 09:09 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Dec 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
chandigarh player siddharth kaul in indian cricket team
क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल
भारतीय क्रिकेट टीम में बारह साल के लंबे अंतराल के बाद चंडीगढ़ के क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल ने जगह बनाई और वे मोहाली में कमाल कर सकते हैं। सिद्धार्थ पिछले 17 वर्षों में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सिटी से चौथे क्रिकेटर भी बने। इससे पहले चंडीगढ़ से भारतीय टीम में युवराज सिंह, दिनेश मोंगिया, वीरआरवी सिंह का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


शहर से आखिरी क्रिकेटर तेज गेंदबाज वीरआरवी सिंह हैं, जिन्होंने वर्ष 2005 में भारतीय टीम में एंट्री की थी। इसके बाद अब 12 साल बाद फिर से एक गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। सिटी के प्रेमियों को अब उनसे कई उम्मीदें हैं कि जिस तरह से बीसीसीआई ने उनपर भरोसा जताया है, उस कसौटी पर वह पूरा उतर कर दिखाएं।
विज्ञापन


घरेलू मैदान मोहाली में मिल सकता है मौका
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले वनडे में सिद्धार्थ कौल को भले ही न मौका मिला हो, लेकिन मोहाली में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में उन्हें जरूर मोका मिला सकता है। क्योंकि यह उनका घरेलू मैदान है। पंजाब की ओर से वह पिछले कई सालों से इस मैदान पर खेल रहे हैं। यहां की पिच से वह भलीभांति परिचित होंगे। भारतीय टीम उनके अनुभव को इस मैदान पर कैश करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे
वर्ष 2008 में विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम को जीता था। उस टीम में गेंदबाज सिद्धार्थ कौल भी शामिल रहे। इसके बाद विराट तेजी से आगे बढ़ते रहे और आज वह भारतीय टीम के कप्तान हैं। वहीं सिद्धार्थ कौल केवल रणजी ट्राफी, इंडिया दायरे में सिमट कर रह गए।


इन्हें कुछ आईपीएल के मैच भी खेले हैं। चंडीगढ़ से पिछले 17 साल में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वाले सिद्धार्थ कौल चौथे क्रिकेटर है। इससे पहले वर्ष 2000 में युवराज सिंह, वर्ष 2001 में दिनेश मोंगिया, वर्ष 2005 में वीआरवी सिंह, वर्ष 2017 में सिद्धार्थ कौल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed