{"_id":"6612218ea66e354639094bd3","slug":"chandigarh-pgi-doctors-and-employees-spread-the-message-of-cleanliness-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पीजीआई के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कदमताल कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पीजीआई के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कदमताल कर दिया स्वच्छता का संदेश
Sun, 07 Apr 2024 10:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:12 AM IST
सार
समापन के अवसर पर स्वच्छता में सराहनीय योगदान देने वाले सफाई व हाउसकीपिंग कर्मचारियों को स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
वॉकथॉन से स्वच्छता का दिया संदेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को स्वच्छता वॉकथॉन का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। वॉकथॉन कैरो ब्लॉक से शुरू होकर परिसर में ही विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरा। इस दौरान सभी ने जगह-जगह श्रमदान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह पखवाड़ा 1 से 15 अप्रैल तक मनाया जाएगा। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर विपिन प्रोफेसर कौशल ने बताया कि पखवाड़े के अंतर्गत संस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग, रंगोली, नृत्य प्रतियोगिता प्रमुखता से शामिल है।
विज्ञापन