फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh pgi doctor babita ghai discussion on changed life style

डॉक्टर ने बताया, बदलते लाइफ स्टाइल ने लोगों को मरीज बनाया

Thu, 11 Feb 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
chandigarh pgi doctor babita ghai discussion on changed life style

मरीजों पर हुए शोध पर चर्चा करते हुए पीजीआई की डॉक्टर ने बताया कि कैसे बदलते लाइफ स्टाइल ने लोगों को मरीज बना दिया है? पीजीआई के एनस्थीसिया विभाग और पेन क्लीनिक की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बबीता घई के मुताबिक, लोगों के बदलते लाइफ स्टाइल के चलते पीठ दर्द का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन


पीड़ितों में युवाओं की तादाद भी बढ़ने लगी है। क्योंकि युवा वर्ग में खेलकूद की गतिविधियां कम हो गई हैं। वह अपना ज्यादा समय टीवी देखने या मोबाइल को देने लगे हैं।
विज्ञापन


वहीं, कार्यालय हो या घर लोग सही तरीके से कुर्सी और सोफे पर नहीं बैठते जिसकी वजह से वह पीठ दर्द के शिकार हो जाते हैं और उन्हें कार्यालय से लंबी छुट्टी लेनी पड़ती है। देश में 50 प्रतिशत लोग पीठ दर्द जैसी समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार तो लोगों को लगता है कि यह दर्द उनकी जान ले लेगा। उन्होंने यह जानकारी संस्थान में मरीजों पर हुए शोध के आकड़ों को साझा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 20 प्रतिशत मरीजों में यह रोग गंभीर पाया गया। वहीं कुछ लोगों में यह रोग चोट लगने, भारी सामान उठाने, विटामिन डी की कमी के कारण भी पाया गया है।

विटामिन डी की कमी के कारण पीठ दर्द बढ़ा
देश में विटामिन डी की कमी के कारण पीठ दर्द के ज्यादा मामले सामने आए हैं। शोध में सामने आया कि 86 प्रतिशत मरीजों में विटामिन डी की कमी पाई गई। 45 प्रतिशत में विटामिन डी की ज्यादा कमी और 3 प्रतिशत मरीज ऐसे पाए गए जिनमें विटामिन डी के तय मात्रा से बहुत ज्यादा कम होने पर सही मात्रा का पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि पीजीआई में 80 प्रतिशत मरीज पीठ दर्द के आते हैं। इसके बाद गर्दन, हाथ, बाजुओं एवं  मुंह के दर्द के मरीज आते हैं।

दो घंटे से तीन घंटे लें धूप
डॉक्टर घई के मुताबिक इंसान हर रोज दो घंटे भी धूप लेता है तो शरीर में विटामिन डी मात्रा को संतुलित किया जा सकता है। सूर्य की रोशनी से विटामिन डी की कमी दूर होती है। दवाओं से विटामिन डी की कमी को दूर नहीं किया जा सकता है।

नई एडवाइजरी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को देंगे सलाह  
डॉक्टर बबिता ने बताया कि पीजीआई की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को  विटामिन डी के बारे में नई गाइड लाइन को जारी करने के लिए पत्र भेजा जाएगा ताकि लोगों को इस रोग से निजात दिलाई जा सके।

5 से 10 प्रतिशत लोगों को सर्जरी की जरूरत

पीठ दर्द के 5 से 10 प्रतिशत केसों में सर्जरी कराने की जरूरत पड़ती है। शेष में पेन क्लीनिक में व्यायाम एवं दवाओं से उपचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीजीआई में उनकी पेन क्लीनिक में सप्ताह में दो बार ऐसे मरीज आ रहे है जो लंबी अवधि तक मोबाइल फोन पर चैटिंग एवं बातचीत करते हैं। गर्दन दर्द के साथ सिर दर्द होता है। उन्होंने कहा कि लेट कर टीवी देखने वालों को भी पीठ दर्द की शिकायत होती है। महिलाओं द्वारा हील वाले सैंडल डालने से  रीढ़ की हडडी पर दबाव बढ़ जाता है और वे बैक पेन की शिकार हो जाती हैं।


बच्चों के वजन से 10 फीसदी कम भार हो बैग का
स्कूल बैग के बढ़ते बोझ से बच्चों में पीठ दर्द बढ़ रहा है। स्कूली बच्चों का स्कूल बैग बच्चे के वजन से 10 प्रतिशत कम होना चाहिए। लेकिन आमतौर पर बैग का भार ज्यादा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed