फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh PGI convocation today CJI Dr. DY Chandrachud in PGI

पीजीआई दीक्षांत समारोहः चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ पहुंचे, 80 छात्रों को दिया मेडल

Sat, 10 Aug 2024 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 12:00 PM IST
सार

कार्यक्रम में 508 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं, 80 छात्रों को विभिन्न वर्गों में मेडल भी दिए जाएंगे। इन मेडलों में शामिल गोल्ड मेडल की विशेष श्रेणी में शामिल छात्रों को मुख्य अतिथि के हाथ से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा। जबकि अन्य को विशिष्ठ अतिथि प्रो. जीडी पुरी और पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल व डीन एकेडमिक प्रो. आरके राथे डिग्री और मेडल प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
Chandigarh PGI convocation today CJI Dr. DY Chandrachud in PGI
पीजीआई के दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़। - फोटो : अमर उजारा

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई के 37वें दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। सीजेआई ने संस्थान के 80 मेधावी छात्रों को मेडल दिया जिनमें 15 को गोल्ड, 32 को सिल्वर और 33 कांस्य पदकों से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन




सीजेआई चिकित्सा क्षेत्र के भावी विशेषज्ञों को निर्णय लेने का मंत्र भी देंगे। पीजीआई प्रशासन ने भी कार्यक्रम के मद्देनजर विशेष तैयारी की है जिससे मरीजों का इलाज भी बाधित न हो। इसके साथ ही डिग्री पाने वाले अभिभावकों के लिए नेहरू अस्पताल स्थित एलटी-1 सभागार में बैठने की व्यवस्था की गई है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम के दौरान ओपीडी जारी रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी नहीं होगी बाधित

पीजीआई प्रशासन ने कार्यक्रम के कारण ओपीडी प्रभावित न हो इसकी भी व्यवस्था की है। शनिवार होने के कारण ओपीडी दोपहर 2 बजे तक ही चलेगी। ऐसे में जिन फैकेल्टी की ओपीडी नहीं होगी वे ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाकी ओपीडी में बैठेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लगभग 200 फैकेल्टी ने अनुमति मांगी है। इसके लिए उन्हें अपने स्तर पर ओपीडी में व्यवस्था बहाल करनी होगी, जिससे मरीजों का इलाज बाधित न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed