फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, panchkula, mohali swimming pool going to open in april, apply for membership

गर्मियां आते ही लौटने लगी स्वीमिंग पूल की रौनक, जानिए कैसे और कब से मिलेगी मेंबरशिप

Mon, 03 Apr 2017 02:07 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, panchkula, mohali swimming pool going to open in april, apply for membership
स्वीमिंग पूल
गर्मियां आते ही एक बार फिर स्वीमिंग पूल में रौनक लौटनी शुरू हो गई है। अप्रैल से अधिकतर स्वीमिंग पूल खुल जाएंगे, कई जगहों पर खुल चुके हैं। कई दिनों से यहां खामोशी पसरी थी और अब गर्मियां आते ही तैराकी सीखने वालों और स्वीमिंग के शौकीनों की भीड़ जुटनी  शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


शहर में कई ऐसी जगह हैं, जहां पर स्वीमिंग करने और सीखने के इच्छुक अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर इसे रेगुलर कर सकते हैं। चंडीगढ़ में यूटी प्रशासन ने बेहतरीन स्वीमिंग पूल बनाए गए हैं। इनमें इंडोर स्वीमिंग पूल भी शामिल हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी में आउट डोर और इंडोर स्वीमिंग पूल है।
विज्ञापन


वहीं चंडीगढ़ क्लब और चंडीगढ़ प्रेस क्लब में भी प्राइवेट स्वीमिंग पूल हैं। यूटी खेल विभाग के सेक्टर 23 में दो स्वीमिंग पूल हैं। इनमें एक आउटडोर तो दूसरा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल है। सेक्टर 23 में स्थित दोनों स्वीमिंग पूल यूटी शिक्षा विभाग के अंडर हैं। इनमें 15 अप्रैल तक तैराकी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए फार्म निशुल्क मिलते हैं। स्वीमिंग सीखने के इच्छुक लोग इन दोनों पूल के अलावा सेक्टर 42 स्थित यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में एडमिशन के फार्म को निशुल्क ले सकते हैं।

किस पूल के लिए कितनी फीस और कब तक

chandigarh, panchkula, mohali swimming pool going to open in april, apply for membership
स्वीमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-23 का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल
कैटेगरी----------मेंबरशिप फीस----कब मिलेगी सुविधा
छात्र------------1800 रुपये-----अप्रैल से अक्टूबर
गैर-छात्र--------3500 रुपये------नवंबर से मार्च

सेक्टर-23 का मिनी स्वीमिंग पूल
कैटेगरी-------मेंबरशिप फीस----कब मिलेगी सुविधा
छात्र---------1500 रुपये-----अप्रैल से अक्टूबर
गैर-छात्र------3000 रुपये-----अप्रैल से अक्टूबर

पंजाब यूनिवर्सिटी
पीयू कैंपस के छात्रों से 75 रुपये प्रति महीना। यूनिवर्सिटी फैकल्टी, नॉन-टीचिंग कर्मी, पीयू से एफिलेटिड कॉलेज, मेंबर्स एलुमनी रिलेशन, पीयू के रिटायर्ड कर्मी से 200 रुपये प्रति माह। आउट साइडर्स 1500 रुपये प्रति माह। पीयू का स्वीमिंग पूल इस महीने की 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।

चंडीगढ़ क्लब
यहां केवल क्लब के सदस्यों को ही स्वीमिंग करने की इजाजत है। यहां पर 7 अप्रैल से स्वीमिंग शुरू होने जा रही है। मेंबर्स के लिए 3 हजार रुपये की सेशन की कुल फीस के साथ ही 500-600 रुपये महीने की अलग से फीस ली जाती है।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब
यहां स्वीमिंग पूल में कोई भी तैराकी का लुत्फ उठा सकता है। यहां पर एडमिशन फार्म फीस- 100 रुपये है, जबकि 1400 रुपये प्रति माह लिए जाएंगे। तीन महीने के लिए 3500 और छह महीने के लिए   4500 रुपये फीस देनी होगी। इसके साथ ही कोच की फीस अलग से 700 रुपये देनी होगी।

कैसे लें मेंबरशिप

chandigarh, panchkula, mohali swimming pool going to open in april, apply for membership
स्विमिंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
-मेंबरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
-स्वीमिंग का इच्छुक व्यक्ति मेडिकली फिट होना जरूरी है।
-स्वीमिंग शुरू करने से पूर्व शरीर के तापमान में तालमेल बिठाने के लिए शॉवर लेना अनिवार्य।
-स्वीमिंग में जाने से पूर्व सनक्रीम लगाएं।
-स्वीमिंग कॉस्टयूम के साथ ही पूल में उतरें।
-स्वीमिंग केंद्र में सुरक्षा के दृष्टिगत लाइफ गार्ड की मौजूदगी भी सुनिश्चित करें।
-कोच की मौजूदगी में पूल में दाखिल हों।
-पानी डबल फिल्टर्ड है या नहीं इसका ध्यान रखें।
-पूल में किसी भी जानवर को साथ लाने पर मनाही।
- खाने पीने की चीजें साथ में लेकर न जाएं।
-शराब पीकर स्वीमिंग जाने पर पूर्ण प्रतिबंध।

बाजार में स्वीमिंग कॉस्टयूम की कीमत

chandigarh, panchkula, mohali swimming pool going to open in april, apply for membership
स्वीमिंग पूल
- लड़कों के साइज में 100 से 300 रुपये मूल्य।
- लड़कियों में 250 से 3500 रुपये।
- स्वीमिंग चश्मे 50 से 500 रुपये।
- स्वीमिंग कैप 50 से 300 रुपये।
- एयर प्लग 30 रुपये।

चूके तो नहीं मिलेगा मोहाली में स्वीमिंग पूल में एडमिशन

chandigarh, panchkula, mohali swimming pool going to open in april, apply for membership
तरणताल में मस्ती - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड क्लास सिटी मोहाली भी लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए तैयार हो गया है। लोगों की सुविधा के लिए गमाडा द्वारा बनाए गए स्वीमिंग पूल भी खुल गए है। इसमें एडमिशन के लिए पूल प्रबंधकों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, गमाडा द्वारा फेज-6, सेक्टर-71 और सेक्टर-78 खेल स्टेडियम, फेज-5 और फेज-9 खेल स्टेडियम में स्वीमिंग पूल बनाए गए हैं। इसमें से फेज-6 का ठेके पर दिया गया है। इसके लिए भी एडमिशन फार्म फेज-6 में मिलने शुरू हो गए हैं।

मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी
फेज-5 और सेक्टर-71 में गमाडा की ओर से बनाए गए स्वीमिंग पूलों में एडमिशन के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी है। छह साल आयु से ऊपर का कोई भी व्यक्ति एडमिशन ले सकता है।

डेढ़ साल से बंद है फेज-9 का पूल
गमाडा द्वारा फेज-9 स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से चलाया जा रहा स्वीमिंग पूल डेढ़ साल से बंद है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार इसके चलने की संभावना है, लेकिन चलने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed