{"_id":"5c5fb1c6bdec22105574eca4","slug":"chandigarh-panchkula-mohali-combined-action-plan-for-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ प्रशासन के 'चक्रव्यूह' से अब बच नहीं पाएंगे अपराधी, तैयार हो रहा संयुक्त एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ प्रशासन के 'चक्रव्यूह' से अब बच नहीं पाएंगे अपराधी, तैयार हो रहा संयुक्त एक्शन प्लान
Sun, 10 Feb 2019 10:38 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
criminals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी में अपराधी अब प्रशासन के ‘चक्रव्यूह’ से बचकर नहीं निकल पाएंगे। यूटी प्रशासन पंचकूला और मोहाली के साथ मिलकर एक एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। इस संदर्भ में हरियाणा ने मंजूरी दे दी है, जबकि पंजाब की ओर से अभी हां होना बाकी है। प्रशासक के मुताबिक जल्द ही पंजाब अपनी सहमति दे देगा।
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली का संयुक्त प्लान बनने केबाद शातिर से शातिर अपराधी इस चक्रव्यूह से नहीं निकल पाएगा। एडवाइजर मनोज परिदा की मानें तो संयुक्त एक्शन प्लान लागू होते ही शातिर ट्राइसिटी में अपराध करना भूल जाएंगे। एडवाइजर का कहना है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्राइसिटी में अपराधों व संगठित अपराधों पर चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब की ओर से साझा अभियान चलाने की मंजूरी दे दी है।
पंजाब से मंजूरी का इंतजार है। इस संदर्भ में पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ को लेकर जल्द ही पुलिस व प्रशासनिक कमेटी बनाई जा सकती है। इसके बाद अपराधियों का यहां से भागना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रशासक की पहल पर तैयार हो रहा प्लान
एडवाइजर ने बताया कि पंजाब के गवर्नर व यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की पहल पर संयुक्त कमेटी बनाने और संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह प्लान तैयार किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहर में लॉ एंड आर्डर की समस्या को लेकर चिंता जाहिर की थी। खासतौर से ऐसे मामलों में जिसमें अपराधी चंडीगढ़ में वारदात कर मोहाली और पंचकूला भाग जाते हैं।