फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Prices of vegetables increase in Chandigarh

आलू-प्याज 50 तो टमाटर बिक रहा 80 रुपये किलो... बिगड़ा किचन का बजट, वजह भी जानें

Fri, 18 Sep 2020 12:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Sep 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Prices of vegetables increase in Chandigarh
- फोटो : फाइल फोटो

दूसरे राज्यों से सब्जियों की आवक कम होने से कीमतें काफी बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि इसके कारण लोगों के महीने का खर्च भी गड़बड़ाने लगा है। आज से 20 दिन पहले 20 से 22 रुपये किलो मिलने वाला प्याज अब फुटकर बाजार में 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, 20 से 25 रुपये किलो में मिलने वाला टमाटर अब फुटकर में 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। पिछले 20 दिनों की तुलना की जाए तो सब्जी के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


सेक्टर-26 में सब्जी के आढ़ती कस्तूरी लाल शर्मा का कहना है कि पहाड़ों से सब्जियां नहीं रही हैं। पहले बाहर से भी सब्जियां आसानी से आ जाती थीं लेकिन कोरोना की वजह से सब्जियों की आपूर्ति काफी कम हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लोग ताजी सब्जियों की मांग करते हैं लेकिन आपूर्ति कम होने से सब्जियां महंगी पड़ रही हैं। सबसे कम बजट में आने वाला आलू-प्याज पर भी अब महंगाई की मार है। ऐसे में लोगों के घर का बजट तो बिगड़ना ही है। वहीं, आढ़ती बंटू शर्मा का कहना है अभी नासिक से जब टमाटर आने लगेगा, तब इसके दाम कम हो सकते हैं। फिलहाल टमाटर के दाम भी आसमान छू रहे हैं। 
विज्ञापन


सेक्टरों में रेहड़ी वाले मनमर्जी दामों पर बेच रहे सब्जी 
फिलहाल डे-मार्केट और अपनी मंडियां नहीं लग रही हैं। लोगों को मंडी जाने के लिए भी मना किया जा रहा है। ऐसे में शहर के सेक्टरों और गांव-मोहल्लों में लोग रेहड़ी वालों से ही सब्जी खरीदने को मजबूर हैं। रेहड़ी वाले मंडी से सब्जी खरीदकर इन इलाकों में मनमाने दामों पर उन्हें बेच रहे हैं। जो सब्जी मंडी में 20 रुपये किलो की मिलती है, रेहड़ी वाले सेक्टरों में उसे दोगुने दाम पर बेचते हैं। इस तरह मंडी से लेकर लोगों के घरों तक पहुंचते-पहुंचते सब्जियों के दाम करीब-करीब दोगुने हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हैं दाम :

आलू   
वर्तमान रेट : 32 से 35 रुपये प्रति किग्रा (होलसेल), 50 रुपये किग्रा (फुटकर) 
20 दिन पहले का रेट : 17 से 18 रुपये (होलसेल), 30 रुपये किग्रा  (फुटकर)  

प्याज 
वर्तमान रेट : 30 से 32 रुपये किग्रा (होलसेल), 45 से 50 रुपये किग्रा (फुटकर) 
20 दिन पहले का रेट : 14 से 15 रुपये (होलसेल), 20 से 22 रुपये किग्रा (फुटकर) 

टमाटर  
वर्तमान रेट : 50 से 60 रुपये (होलसेल), 60 से 80 रुपये किग्रा (फुटकर)
20 दिन पहले का रेट : 600 से 700 रुपये पेटी (होलसेल), 20 से 25 रुपये किलो    

लौकी  
वर्तमान रेट : 20 रुपये किग्रा (होलसेल), 30 रुपये किग्रा (फुटकर)
20 दिन पहले का रेट : 10 से 12 रुपये (होलसेल), 20 रुपये किग्रा (फुटकर)

धनिया  
वर्तमान रेट : 150 से 170 रुपये किग्रा (होलसेल), 250 रुपये किग्रा (फुटकर)
20 दिन पहले का रेट: 100 से 120 रुपये किग्रा (होलसेल), 150 रुपये किग्रा (फुटकर)   

मिर्च  
वर्तमान रेट :  60 से 65 रुपये किग्रा (होलसेल), 80 रुपये किग्रा (फुटकर)    
20 दिन पहले का रेट: 30 से 35 रुपये किग्रा (होलसेल), 50 रुपये किग्रा (फुटकर)  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed