देश में चंडीगढ़ का कोरोना रिकवरी रेट टॉप पर, मई के मुकाबले जून में घटे 34 फीसदी केस
- कोरोना संकट के बीच चंडीगढ़ के लिए आई दो सुखद खबर
- चंडीगढ़ का रिकवरी रेट गिरकर फिर पहुंचा टॉप पर
- मई के मुकाबले जून में 34 फीसदी केस कम आए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के रोज आ रहे आंकड़ों से हर कोई दहशत में है। सबके मन में सवाल है कि कोरोना से मुक्ति कब मिलेगी। फिलहाल, इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है। मगर इस बीच चंडीगढ़ के लिए दो अच्छी खबरें आईं हैं, जो निराशा को एक नई उम्मीद में बदलती दिखाई दे रही हैं। पहली अच्छी खबर यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
चंडीगढ़ में अब तक 450 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 389 ठीक हो चुके हैं। इससे चंडीगढ़ के रिकवरी रेट में करीब एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही पूरे देश में चंडीगढ़ टॉप पर बना हुआ है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 प्रदेशों की एक सूची जारी की, जिनमें उन प्रदेशों का उल्लेख किया गया, जिनका रिकवरी रेट सबसे बेहतर है। इनमें चंडीगढ़ सबसे टॉप पर बना हुआ है। दूसरी अच्छी खबर यह है कि मई के मुकाबले जून में केसों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
पहली सुखद खबर
15 दिन पहले 85.51 फीसदी था, फिर गिरा, अब 86.44 फीसदी हुआ
16 जून को चंडीगढ़ का रिकवरी रेट 85.51 फीसदी दर्ज किया गया था, जो उस वक्त देश में सबसे ऊपर था लेकिन उसके बाद अचानक से चंडीगढ़ में फिर से केस मिलने लगे। इस वजह से 24 जून को रिकवरी रेट 78.23 फीसदी पहुंच गया। इसी दौरान राजस्थान का रिकवरी रेट बढ़कर 80 फीसदी पहुंच गया। उसके बाद चंडीगढ़ ने फिर से बढ़त बनाई और गुरुवार रात रिकवरी रेट 86.44 फीसदी पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि रिकवरी रेट तभी बढ़ता है, जब मरीजों को इलाज और पॉजिटिव मरीज की ट्रेसिंग समय पर हो।
दूसरी सुखद खबर
जून में कोरोना केस में 34 फीसदी की गिरावट
मई के मुकाबले जून के महीने में चंडीगढ़ में कोरोना के केस में करीब 34 फीसदी की कमी देखी गई है। यह स्थिति तब है, जब जून में अनलॉक -1 शुरू होने से आवाजाही बढ़ी थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि केस बढ़ेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मई में कुल 220 मामले रिकार्ड किए गए, जबकि जून में सिर्फ 146 केस। इस हिसाब से जून महीने में करीब 34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि चंडीगढ़ की स्थिति कंट्रोल में है। लोगों को सतर्कता और सहयोग करने की जरूरत है।
किस स्टेट में कितना रिकवरी रेट
- स्टेट रिकवरी रेट
- चंडीगढ़ 86.44
- मेघालय 80.08
- राजस्थान 79.46
- उत्तराखंड 78.62
- छत्तीसगढ़ 78.33
- त्रिपुरा 78. 20
चंडीगढ़ में संक्रमण की चेन टूट रही है। लोगों की जागरूकता और टीम वर्क की वजह से इसे कंट्रोल करने में मदद मिली। पॉजिटिव मरीजों की समय पर ट्रेसिंग और कंटेनमेंट जोन को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब लोगों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है। - डॉ. जी दीवान, निदेशक चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग