फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: 144 deaths in six months due covid-19 in Chandigarh

18 मार्च को चंडीगढ़ में आया था कोरोना का पहला केस, सितंबर में ढा रहा सितम

Sun, 27 Sep 2020 05:43 PM IST
ajay kumar वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Sep 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: 144 deaths in six months due covid-19 in Chandigarh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

चंडीगढ़ में कोरोना का पहला केस 18 मार्च को आया था। उसके बाद से जो सिलसिला शुरू हुआ, वो अभी तक खत्म नहीं हुआ है। छह महीने में कोरोना के करीब 11 हजार मामले आ चुके हैं, जबकि 144 लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़ में मार्च से लेकर जुलाई तक सब कुछ नियंत्रण में था, लेकिन अगस्त आते कोरोना के मामलों में तेजी आ गई। सितंबर में तो कोरोना बेकाबू ही हो गया है। पांच महीनों में जितने केस आए थे, उससे दो गुने केस सितंबर में आए और दो गुनी मौतें भी इसी महीने में हुई हैं। 

विज्ञापन


बापूधाम हॉटस्पॉट बनकर उभरा
शुरुआत में इक्का-दुक्का केस आते रहे लेकिन जब बापूधाम में संक्रमण की चेन लंबी हुई तो सभी के हाथ-पांव फूल गए। 24 अप्रैल को बापूधाम में पहला केस सामने आया था। उसके बाद हर दिन केसों की संख्या बढ़ती गई। मई तक कोरोना के कुल केस 293 थे, इनमें से 76 फीसदी यानी 222 केस सिर्फ बापूधाम से आए थे। घना इलाका होने के कारण कोरोना को रोक पाना प्रशासन के लिए मुश्किल हुआ लेकिन जून के आखिरी तक बापूधाम के केसों को प्रशासन ने काबू कर लिया था। लेकिन इस दौरान धनास और सेक्टर 30 कोरोना की चपेट में आ चुके थे।
विज्ञापन


अब मनीमाजरा, मौलीजांगरा और सेक्टर-45 ने बढ़ाई चिंता
सितंबर आते-आते कोरोना का रुख मनीमाजरा, मौलीजागरां और सेक्टर-45 की ओर मुड़ गया। इस समय इन इलाकों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। मनीमाजरा में 876 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें से 279 एक्टिव केस हैं। मौलीजांगरा में 364 केस आए हैं, जिनमें से 162 एक्टिव केस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-45 में कुल 308 केस आए हैं, जिनमें से 101 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा सेक्टर-38 में 225 कुल केस मिले हैं, जिनमें से 73 एक्टिव हैं। दरअसल, ये इलाके भीड़भाड़ वाले हैं। इन इलाकों में मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, इसलिए इन स्थानों में लगातार केस बढ़ रहे हैं।

इस तरह से बढ़ते गए केस

  • महीना    केस        मौतें
  • मार्च      15          0
  • अप्रैल     74         0
  • मई        293       4
  • जून       440        6
  • जुलाई    1079      18
  • अगस्त    4346      56
  • सितंबर   10968     144
  • (नोट : 23 सितंबर तक डाटा)

 

चंडीगढ़ में कोरोना की स्थिति दिनोंदिन चिंताजनक होती जा रही है। अनलॉक की रियायत के कारण संक्रमण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। लोगों ने लापरवाही नहीं बरती होती तो स्थिति कुछ और ही होती। छह महीने के दौरान बीच में ऐसी स्थिति भी आई थी, जब संक्रमण काबू में था। -प्रो जगतराम, डायरेक्टर, पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed