फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News: Big relief to students of Panjab University

पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों को बड़ी राहत, 27 नवंबर तक जमा कर सकेंगे परीक्षा शुल्क

Fri, 06 Nov 2020 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Nov 2020 06:59 PM IST
सार

  • पीयू ने पहले दस नवंबर तक रखी थी डेट, छात्रों के प्रदर्शन के बाद लिया गया निर्णय
  • लेट फीस के साथ फार्म 26 दिसंबर तक भरे जा सकते, कार्यक्रम जारी किया

विज्ञापन
Chandigarh News: Big relief to students of Panjab University
पंजाब विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 27 नवंबर कर दी है। पहले यह तिथि दस नंवबर थी। परीक्षा शुल्क पिछला समायोजित होगा या नहीं। इस पर निर्णय अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि दस नवंबर को इसको लेकर पीयू प्रशासन बैठक करेगा। विद्यार्थियों को कुछ राहत दी जा सकती है। 

विज्ञापन


पीयू ने पिछले साल विद्यार्थियों से फीस जमा करवाई थी लेकिन परीक्षा आयोजित नहीं की गई। कोरोना के कारण तमाम दिक्कतें आई। सितंबर में परीक्षाएं करवाई गई लेकिन वह ऑनलाइन थी। उस पर अधिक खर्च नहीं आया। विद्यार्थियों ने इसी को लेकर पीयू में प्रदर्शन किया था। कहा था कि पिछला परीक्षा शुल्क इसमें समायोजित किया जाए। 
विज्ञापन


कई छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया तो पीयू प्रशासन ने फीस जमा कराने की तिथि बढ़ा दी। साथ ही लेट फीस के साथ 26 दिसंबर तक विद्यार्थी परीक्षा फार्म भर सकते हैं। लगभग 17 दिन परीक्षा फार्म भरने के बढ़ा दिए गए हैं। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जिनके पास पैसे का बंदोबस्त नहीं हो पाया था। हालांकि पिछला परीक्षा शुल्क भी पीयू इसमें समायोजित कर सकता है लेकिन उसके लिए बैठक होगी। उसी में इसको लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोई ने किया प्रदर्शन 
परीक्षा शुल्क समायोजित करने की मांग पर शुक्रवार को पीयू में एसडी कॉलेज छात्र संगठन सोई ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि पिछले साल पीयू की ओर से परीक्षा शुल्क लिया गया था, उस पैसे का सदुपयोग नहीं हो पाया है। परीक्षा के नाम पर लिए गए पैसे खर्च नहीं किए गए। इसलिए यह रकम इस साल के परीक्षा शुल्क में समायोजित की जाए। 


विद्यार्थियों ने कहा कि कोरोना के कारण तमाम परिवारों के पास आर्थिक संकट खड़ा हुआ है। ऐसे में छात्रों का पिछला परीक्षा शुल्क इस बार के शुल्क में जमा कर दिया जाएगा तो छात्रों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे पर बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed