{"_id":"5fa53090b26a461e385144c3","slug":"chandigarh-news-a-man-burnt-alive-during-fire-breaks-out-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा : बलैनो और होंडा सिटी कार में टक्कर, गैस किट में लगी आग, युवक की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : बलैनो और होंडा सिटी कार में टक्कर, गैस किट में लगी आग, युवक की जलकर मौत
Fri, 06 Nov 2020 04:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Nov 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर 28-29 के लाइट प्वाइंट पर शुक्रवार की सुबह होंडा सिटी व बलैनो कार में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बलैनो कार में लगी गैस किट में आग लग गई। इस कारण एक युवक की जलकर मौत हो गई। वहीं बलैनो में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। होंडा सिटी कार सवार को ज्यादा चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-32 में भेज दिया गया है। होंडा सिटी चालक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अलसुबह लगभग साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि ट्रिब्यून चौक की तरफ से आ रही होंडा सिटी कार व सेक्टर 28-29 के लाइट प्वाइंट की तरफ मुड़ रही बलैनो में टक्कर हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी में पता चला है कि गुरुदासपुर निवासी आकाशदीप (18), विशाल (26) और पठानकोठ निवासी दिलीप (28) बलैनो कार से एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने चंडीगढ़ आये थे। पार्टी खत्म होने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे। सेक्टर 28-29 के लाइट प्वाइंट से जैसे ही ट्रिब्यून चौक के लिए मुड़े तभी सामने से सेक्टर 28 निवासी रजनीश शर्मा (52) होंडा सिटी कार से अपने घर की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। इस दौरान बलैनो कार डिवाइड पर पलट गई।
विज्ञापन
गाड़ी में लगी गैस किट से गैस रिसाव होने लगा। जब तक तीनों को संभलने का मौका मिलता गाड़ी में आग लग गई। विशाल व दिलीप ने जैसे-तैसे करके अपनी जान बचा ली लेकिन आकाशदीप गाड़ी में फंस गया और बुरी तरह जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एंबुलेंस से तीनों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने आकाशदीप को मृत घोषित कर दिया। विशाल और दिलीप का इलाज चल रहा है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। पुलिस ने रजनीश शर्मा को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 304 ए की तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रजनीश शर्मा को जमानत पर छोड़ दिया गया है।