फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Memories of Nekchand on His Birth Anniversary

जन्मदिवस विशेष: सुखना लेक पर लगे पीपल के पेड़ को बचाने के लिए नेकचंद ने निकाली थी अनूठी तरकीब

Wed, 15 Dec 2021 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 15 Dec 2021 02:21 AM IST
सार

चंडीगढ़ की पहली सड़क जो प्रेस बिल्डिंग से बस स्टैंड की तरफ जाती है, वह भी नेक चंद ने ही बनवाई है। रॉक गार्डन की जगह उस जमाने में यह पीडब्ल्यूडी का स्टोर हुआ करता था, उसके सामने वाली सड़क भी नेकचंद ने ही बनवाई थी।

विज्ञापन
Memories of Nekchand on His Birth Anniversary
सुखना लेक पर लगा पीपल का पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ का रॉक गार्डन नेक चंद की रचनात्मकता और कल्पना का एक अद्भुत व उत्कृष्ट प्रतीक है। पद्मश्री से नवाजे गए नेकचंद 15 दिसंबर 1924 को दुनिया में आए तो उनके मां-बाप ने सोचा नहीं होगा कि उनका बेटा पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा। नेक चंद ने सिर्फ रॉक गार्डन ही नहीं, चंडीगढ़ की पहली सड़क भी बनवाई और सुखना लेक पर मौजूद सबसे बड़े पीपल के पेड़ को कटने से बचाया। बेशक वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में उनकी यादें हमेशा जिंदा हैं।

विज्ञापन


नेक चंद के बेटे अनुज सैनी ने बताया कि सुखना लेक पर वर्तमान में पीपल का जो सबसे बड़ा पेड़ मौजूद है, वह नेक चंद की बदौलत ही है। उन्होंने बताया कि लेक के निर्माण के दौरान वहां मौजूद पेड़ों को काटा जा रहा था। काम कर रहे कर्मचारियों ने कई पेड़ों को काट दिया था। यह पीपल का पेड़ उस समय भी सबसे विशाल था। नेक चंद पेड़ों को बेहद प्यार करते थे। वह इस पेड़ को कटने नहीं देना चाहते थे, तो उन्होंने एक तरकीब निकाली। अंधेरे में उन्होंने पेड़ पर माता की चुनरी बांध दी और वहां पूजा-पाठ का सामान रख दिया। अगले दिन जब कर्मचारी पेड़ को काटने के लिए आए तो वह वहां पहुंच गए और कर्मचारियों को कहा कि इस पीपल के पेड़ के सामने तत्कालीन पंजाब की मुख्यमंत्री की पत्नी पूजा करती हैं। अगर पेड़ कटा तो सभी के लिए मुश्किल हो जाएगी। यह सुनते ही कर्मचारी वहां से हट गए और पेड़ बच गया। आज सुखना लेक पर पीपल का वह पेड़ आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की पहली सड़क भी नेकचंद ने बनाई

अनुज सैनी ने बताया कि शहर की पहली सड़क जो प्रेस बिल्डिंग से बस स्टैंड की तरफ जाती है, वह भी उनके पिता नेक चंद ने ही बनवाई है। रॉक गार्डन की जगह उस जमाने में यह पीडब्ल्यूडी का स्टोर हुआ करता था, उसके सामने वाली सड़क भी उन्होंने ही बनवाई थी। कहा कि रॉक गार्डन को सिर्फ बेकार सामान जैसे टूटी हुई चूड़ी, चीनी मिट्टी के बर्तन आदि से बने मूर्तियों के लिए नहीं जाना जाए, बल्कि इसको बनाने में जो त्याग किया गया है, उसको जानना चाहिए। उस जमाने में यह पूरा जंगल हुआ करता था। अंधेरा होने के साथ जानवरों का भी काफी डर होता था। इसके बावजूद वह रात में 12-1 बजे तक काम करते थे। रोशनी का तो नामोनिशान नहीं था, अंधेरे में काम करते समय समस्या होती तो वह खराब पड़े टायरों को जलाकर रोशनी करते थे। इस तरह की मेहनत, अगर कोई युवा कर सकता है तो जिंदगी में उसके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

नेकचंद का सफरनामा

  • 15 दिसंबर 1924- गुरदासपुर जिले के शकरगढ़ (पाकिस्तान) में जन्म
  • साल 1947-भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद चंडीगढ़ में आ बसे
  • साल 1951-शुरुआती पढ़ाई के बाद पीडब्ल्यूडी में रोड इंस्पेक्टर की नौकरी मिली।
  • साल 1958- गुपचुप तरीके से रॉक गार्डन को बनाने का काम शुरू किया।
  • साल 1976- काफी अड़चनों के बाद आधिकारिक तौर से रॉक गार्डन का उद्घाटन किया गया।
  • साल 1982- सम्मान के लिए सरकार ने एक पोस्टल टिकट जारी की।
  • साल 1984- देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक पद्मश्री से नवाजा गया।
  • 12 जून 2015- कैंसर से पीड़ित 90 वर्षीय नेकचंद का पीजीआई में निधन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed