फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Nagar Nigam appointed Singer Kanhiya Mittal as brand ambassador for Swachh Survekshan

Chandigarh News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर निगम ने गायक कन्हैया मित्तल को बनाया ब्रांड एंबेसडर, लोगों को करेंगे जागरूक

Wed, 29 Jun 2022 10:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jun 2022 10:18 AM IST
सार

गायक को स्वच्छ भारत मिशन के घटकों और समय की आवश्यकता के बारे में बताया गया। उन्होंने शहर को स्वच्छता का ताज जीतने में मदद करने के लिए नगर निगम का साथ देने में रुचि दिखाई है। कन्हैया मित्तल निगम की टीम के साथ जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

विज्ञापन
Chandigarh Nagar Nigam appointed Singer Kanhiya Mittal as brand ambassador for Swachh Survekshan
मेयर सरबजीत कौर और आयुक्त आनिंदिता मित्रा के साथ कन्हैया लाल मित्तल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के लिए चंडीगढ़ नगर निगम ने गायक कन्हैया मित्तल को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। मंगलवार को कन्हैया मित्तल ने मेयर सरबजीत कौर और आयुक्त आनिंदिता मित्रा से मुलाकात की। इसके बाद नगर निगम ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए सहमति पत्र जारी कर दिया।   

विज्ञापन


कन्हैया मित्तल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए वे शहर के लोगों तक पहुंचने की योजना बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्यान सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने, प्राथमिक स्तर पर कचरे को अलग-अलग करने, घर में खाद बनाने पर होगा। 
विज्ञापन


वह अपने संगीत के माध्यम से जागरूकता गतिविधियों की योजना बनाएंगे। मेयर ने बताया कि चंडीगढ़ में जन्मे कन्हैया मित्तल आमतौर पर भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं। गायक को स्वच्छ भारत मिशन के घटकों और समय की आवश्यकता के बारे में बताया गया। उन्होंने शहर को स्वच्छता का ताज जीतने में मदद करने के लिए नगर निगम का साथ देने में रुचि दिखाई है। कन्हैया मित्तल निगम की टीम के साथ जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed