फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal corporation, swatchta sarvekshan

स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आना है...कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Fri, 12 Jan 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Jan 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Municipal corporation, swatchta sarvekshan
Mayor Davesh Moudgil - फोटो : अमर उजाला
नवनिर्वाचित मेयर ने कहा कि मैन, मिशन और मशीनरी से नया चंडीगढ़ बनाएंगे। नगर निगम कार्यालय के कमेटी रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में देवेश मोदगिल ने कहा कि शहर की स्वच्छता को मिशन का रूप देंगे। इसे नगर निगम (मशीनरी) और प्रशासन आपसी सहयोग से पूरा करेगा।
विज्ञापन


शहरवासियों और शहर के हित में काम होगा। मेयर ने कहा कि सफाई भी एक संस्कार है। जब परिवार में बच्चे का जन्म होता है तो उसे कोई बोलना नहीं सिखाता। वह सुनकर अक्षरों को पकड़ता है और पूरा वाक्य बोलना शुरू कर देता है। यह परिवार से ही शुरू होगी। बस माइंडसेट करने की जरूरत है। मेयर ने कहा कि सफाई तो जहां हम बैठे हैं, वहां से शुरू कर दें। अपने घर से शुरू कर जन आंदोलन में परिवर्तित कर दें। मोदगिल ने कहा कि इसके लिए स्कूल, कॉलेज, संस्थाएं, वेल्फेयर एसोसिएशन, व्यापार मंडल और अन्य संस्थाएं अपना सुझाव दे सकती हैं। वह सभी का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टी रद्द : कमिश्नर
नगर निगम कमिश्नर ने एक आदेश जारी कर कहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण चलने तक एमओएच विंग के कर्मचारी और अधिकारी छुट्टी नहीं लेगे। छुट्टी लेने के लिए एडिशनल कमिश्नर के पास जाकर समस्या बतानी होगी। कमिश्नर जितेंद्र यादव ने कहा कि लोगों की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ बनाया जाएगा। पिछली गलतियों से सबक लेकर रैंकिंग सुधारने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल चंडीगढ़ पैन इंडिया  सर्वे में दूसरे स्थान से खिसककर 11वें स्थान पर आ गया था। इस बार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे बीते चार जनवरी को शुरू हो गया है। निगम ने सबसे पहले शहर की स्वच्छता से जुडे़ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों व सफाई कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। ऐसे में केवल इमरजेंसी में ही छुट्टी मिलेगी। सर्वे होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।

निगम के शौचालय जल्द होंगे निशुल्क 

Chandigarh Municipal corporation, swatchta sarvekshan
जन आंदोलन से स्वच्छ बनेगा शहर
कमिश्नर ने कहा कि इस बार सर्वे में कई नई चीजें शामिल की गई हैं। इसका उद्देश्य सर्वेक्षण को बेहतर बनाना व सभी पहलुओं पर विचार करना है। इसमें कुछ बिंदु ऐसे हैं, जिसमें किसी भी शहर को हर पहलू से सर्वश्रेष्ठ होना होगा। पिछले साल 2000 अंकों में रैंकिंग की गई थी, जबकि इस बार 4000 अंकों में तय होगी। उन्होंने बताया कि इसमें तीन कम्पोनेंट हैं। सिटीजन फीडबैक पर जोर दिया जा रहा है। अब तक 34 हजार लोगों ने स्वच्छता एप को डाउनलोड किया है। 

फीडबैक...निगम के शौचालय जल्द होंगे निशुल्क 
एक सवाल के जवाब में निगम कमिश्नर ने कहा कि एप के माध्यम से मिले फीडबैक में अधिकतर सुझाव कचरे को अलग करने के लिए दिए डस्टबिन को छोटा बताया जा रहा है। कमिश्नर ने कहा कि डस्टबिन अभी सैंपल के तौर पर बांटे गए थे। बड़े डस्टबिन लोगों को खुद खरीदने होंगे।

दूसरा सवाल उठाया गया कि यह भी पता चला है कि लोग गंदगी की तस्वीरें अपलोड करते हैं। एप पर दिखाया जाता है कि कचरा उठा लिया गया है, लेकिन वास्तव में वह वहीं पड़ा होता है। इस पर निगम कमिश्नर ने कहा कि इसमें सुधार किया जा रहा है। जब सवाल किया गया कि पब्लिक टॉयलेट पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न करे तो कमिश्नर ने कहा कि निगम के अंतर्गत आने वाले शौचालय जल्द ही निशुल्क कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed