{"_id":"58a3523c4f1c1b5f7ed85cfa","slug":"chandigarh-mp-kirron-kher-janta-darbar-in-sector-52","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोन तो उठा लिया करो, मेरी बेइज्जती क्यों करवाते हो: किरण खेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन तो उठा लिया करो, मेरी बेइज्जती क्यों करवाते हो: किरण खेर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों ने की शिकायत तो सांसद ने अफसरों की लगाई क्लास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद किरण खेर से लोगों ने अधिकारियों के बात न सुनने और फोन न उठाने की शिकायत की। यह बात सुनकर सांसद खेर अधिकारियों पर भड़क गईं। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि क्यों मेरी बेइज्जती करवाते हो। फोन तो कम से कम उठा लिया करो।
मंगलवार को वह सेक्टर-52 में टीन शेड कॉलोनी के सामने सांसद दरबार में भाग लेने आईं थीं। यहां लोगों ने ढांचागत सुविधाओं की किल्ल्त के साथ बिगड़ी कानून व्यवस्था की पोल खोली। दरबार में मौजूद प्रशासन के इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट, नगर निगम, सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट और पुलिस अधिकारियों से सांसद ने मौके पर ही जवाब मांगा।
गुंडागर्दी इतनी कि यहां सब्जी बेचने वाले भी नहीं आते
टीन शेड कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी में चोरी, गुंडागर्दी और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि स्नैचिंग, छेड़छाड़ और चोरी इस कदर बढ़ गई है कि कोई सब्जी वाला भी कॉलोनी में नहीं आता। इस पर किरण खेर ने पुलिस चौकी इंचार्ज से जवाब मांगा। कॉलोनी की लड़कियों को छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अपनी गैंग बनाने की बात भी कही। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए। अंधेरे में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए बड़ी एलईडी लाइट लगवाने के आदेश दिए।

गुंडागर्दी पर पुलिस से मांगा जवाब, लड़कियों से कहा- अपनी गैंग बनाओ
जनता दरबार में लोगों ने की शिकायत तो सांसद ने अफसरों की लगाई क्लास
- फोटो : अमर उजाला
चीफ इंजीनियर ने मानी गलती, तारें बदलवाने के आदेश दिए
सेक्टर-43 की ज्योति शर्मा ने बिजली तारें पुरानी होने की वजह से शॉर्ट सर्किट की समस्या उठाई। इस पर चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने गलती मानते हुए पूरे शहर की ही ऐसी सभी तारों का सर्वे करवाने के आदेश दिए। सर्वे के बाद 1 सप्ताह में एस्टीमेट तैयार कर डेढ़ से दो महीने में सभी तारें बदलवाने का भरोसा दिया।
दुर्गंध और गंदे पानी का मुद्दा भी उठाया
हरमेल सिंह ने सेक्टर-52 में एन चौ की वजह से फैलने वाली दुर्गंध का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दुर्गंध इतनी ज्यादा होती है कि इससे बचने के लिए खिड़कियों पर टेप लगा रखी है। जिस दिन हवा उनके घरों के तरफ की होती है उस दिन तो रिश्तेदारों को भी घर आने के लिए मना कर देते हैं।
इस पर किरण खेर ने इंजीनियरिंग के अधिकारियों को इसका कोई तुरंत हल खोजने के आदेश दिए। सेक्टर-52 पक्की कॉलोनी के लोगों ने पीने का साफ पानी सप्लाई नहीं होने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिलकर आता है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। टीन शेड वालों ने पक्के मकान देने की मांग रखी।
बंसल पर निशाना
सांसद किरण खेर ने इस मौके पर पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल बंसल का कहीं पता नहीं चला। मैं सबसे गले लगकर मिलती हूं। काम भी करवा रही हूं। दरबार लगाकर समस्याएं सुन रही हूं।