Military Literature Festival: चंडीगढ़ में मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट शुरू, हथियारों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र
मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल का थीम भारतीय सेनाओं के 75 वर्षों से देश की सेवा को समर्पित है। मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन पंजाब सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन और वेस्टर्न कमांड के सहयोग से हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुखना लेक पर भारतीय सेना की वीर गाथाओं को प्रदर्शित करते हुए और भविष्य में सेना के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर परिचर्चा के साथ ही मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के छठे संस्करण का आगाज हुआ। पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों की मंत्री अनमोल गगन मान ने दो दिन के इस फेस्ट का शनिवार को शुभारंभ किया।
फेस्ट के पहले ही दिन फेस्टिवल एसोसिएशन के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल टीएस शेरगिल (सेवामुक्त), जीओसी-इन-सी वेस्टर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी और मेजर जनरल ऑपरेशंस वेस्टर्न कमांड संदीप सिंह उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर उत्साह दिखाते हुए हथियारों की प्रदर्शनी, टैंक व रंगारंग कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
उद्घाटन समारोह के बाद लोगों के आकर्षण का केंद्र पेंटिंग प्रदर्शनी बनी। इसमें भारत के इतिहास में लड़े गए विभिन्न युद्धों को लेकर पेंटिंग के माध्यम से वीर गाथाओं को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही भंगड़े से लेकर अन्य प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।
इस प्रदर्शनी के बाद भारतीय सेना के टैंक व अन्य हथियारों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। सेना व भारतीय सेना के इतिहास से जुड़ी किताबों की प्रदर्शनी व सेल काउंटर पर भी लोगों की भारी भीड़ रही। हस्तशिल्प कला के नमूनों के भी फेस्टिवल में स्टॉल मौजूद थे जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। यह फेस्टिवल पंजाब सरकार, पश्चिमी कमांड और चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जाता है। रविवार को इस कार्यक्रम का समापन होगा।