फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh MC House meeting AAP and congress uproar on Anil Masih

अनिल मसीह को लेकर हंगामा: चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में आप और कांग्रेस पार्षदों ने किया मसीह का विरोध

Tue, 09 Jul 2024 05:19 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 09 Jul 2024 05:19 PM IST
सार

चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में मनोनित पार्षद अनिल मसीह का विरोध हो रहा है।  मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर रहे अनिल मसीह ने मतपत्रों से छेड़छाड़ की थी। अनिल मसीह ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी थी।

विज्ञापन
Chandigarh MC House meeting AAP and congress uproar on Anil Masih
हाउस की मीटिंग में पहुंचे अनिल मसीह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम में सदन की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में आज मनोनित पार्षद अनिल मसीह भी पहुंचे हैं। उनको लेकर हंगामा शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद अनील मसीह का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर रहे अनिल मसीह ने मतपत्रों से छेड़छाड़ की थी। यह मामला बहुत हाईलाइट हुआ था। अनिल मसीह ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी थी। इसके बाद अनिल मसीह भी आज पहली बार सदन की बैठक में पहुंचे हैं। चुनाव में धांधली करने के विरोध में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद मनोनित पार्षद अनिल मसीह का विरोध कर रहे हैं।   
विज्ञापन


अनिल मसीह को लेकर नगर निगम में भारी हंगामा हुआ। आप के एक पार्षद ने मसीह पर निजी टिप्पणी कर दी। भाजपा के पार्षदों ने विरोध किया और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर वेल में आकर बैठ गए। मार्शल बुलाए गए। खूब धक्कामुक्की हुई। हालत बिगड़ते देख सदन की बैठक रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सदन में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी भी पहुंचे हैं। चुनाव जीतने के बाद मनीष तिवारी पहली बार सदन की बैठक में शामिल हो रहे हैं। सदन में पहुंचने पर मनीष तिवारी भाजपा पार्षदों से हाथ मिलाया। सदन की बैठक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पार्षद 20 हजार लीटर मुफ्त पानी के मुद्दे पर प्रशासन को घेररहे हैं। वहीं बैठक में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी के मुद्दे पर हंगामा हो रहा है। 


पानी के मुद्दे पर सांसद मनीष तिवारी सवाल उठा रहे हैं। नगर निगम के जिस एक्ट का हवाला देते हुए प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव को खारिज किया गया था, मनीष तिवारी ने उस पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि प्रशासन को खारिज करने से पहले सदन, मेयर या आयुक्त के जरिए शोकॉस नोटिस देना था, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed