फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Literature Festival beginning

पांचवें चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल की शुरूआत, 13 तक चलेगा

Fri, 11 Nov 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Literature Festival beginning
पांचवें चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल की शुरूआत
चंडीगढ़ क्लब में वीरवार को तीन दिवसीय पांचवें चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल की शुरूआत हुई। इसमें लेखक, साहित्यकार और फि ल्माें से जुड़े लोग शिरकत कर रहे हैं। फेस्टिवल 13 नवंबर तक चलेगा। इसका आयोजन अदब फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


चेयरमैन मितुल दीक्षित और प्रख्यात लेखिका एवं सीएलएफ-2016 की डायरेक्टर एनी जैदी ने समारोह के बारे में बताते हुए इसकी शुरूआत की। इस मौके पर प्रसिद्ध उपन्यासकार, नाटक, अंग्रेजी, मराठी लेखक 74 वर्षीय किरण नागरकर को साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। इन्हें एक लाख 50 हजार रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर ‘फ्रीडम एंड दि राइटर’ विषय पर एक पैनल डिस्कशन हुआ, जिसमें कार्तिक वीके, किरण नागरकर, मीनल बघेल एवं नयनतारा सहगल जैसे लेखकों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान किरण नागरकर ने कहा कि वह इस चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल में तीन साल पहले शिरकत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने लेखन और सरकार के खिलाफ बोलने की प्रवृति पर कहा कि आज यहां सम्मान मिला है, मुझे याद है कि रावण एंड एडी लिखी तो उसकी मात्र हजार कॉपियां ही बिक पाई। उसके बाद ही शायद कुछ कमाल हुआ जो लोग उसे खरीदने लगे। हालांकि जब यह किताब लिखी तो इसके साथ ही एकस्ट्रा किरदारों पर काम करने लगा। इसमें मीरा बाई की जिंदगी भी शामिल थी।


विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित है नागरकर
किरण नागरकर ने छह उपन्यासों के अलावा कईं नाटक एवं पटकथाओं की रचना की है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ पहले उपन्यास के लिए एचएन आप्टे अवार्ड मिल चुका है। साहित्य के माध्यम से सौहार्द्र का वातावरण पैदा करने के लिए साहित्य का विशिष्ट पुरस्कार डालमिया अवार्ड भी मिल चुका है। यह पुरस्कार उन्हें भारतीय साहित्य को समृद्ध  करने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed