फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh is like a wife stuck between Punjab and Haryana - Surendra Sharma

Chandigarh News: चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा के बीच फंसी पत्नी की तरह है - सुरेंद्र शर्मा

Sat, 06 Dec 2025 12:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh is like a wife stuck between Punjab and Haryana - Surendra Sharma
चंडीगढ़। समाज की राजनीतिक मूर्खता से ही मुझे प्रेरणा मिलती है जिससे मुझे दूसरों को हंसाने में मदद मिलती है, यह कहना है पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा का। वे शुक्रवार को सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में जश्न-ए-अदब की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कारवां विरासत-2025्र में हिस्सा लेने शहर पहुंचे थे।
विज्ञापन

सुरेंद्र शर्मा ने चंडीगढ़ और पंजाब के बारे में अपने ही अंदाज में बोला कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा के बीच फंसी पत्नी की तरह है। इसे ऐसा ही रहने दें। अगर इसे अलग करने की काशिश करेंगे तो झगड़ा बढ़ता ही जाएगा। उन्होंने कहा चंडीगढ़ की सबसे बेहतर चीज मुझे यहां का ट्रैफिक सिस्टम लगा। वह भी इसलिए कि यहां पर रहने वालों लोग सबसे पढ़े- लिखे हैं। यहां हर कोई हेलमेट पहनता है। जिसके चलते यहां पर लोग नियमों का पालन करते है। इस वजह से यह शहर दूसरे शहरों से अलग दिखता है।
विज्ञापन


में अपनी रियासत का बादशाह हूं
फिल्मों में आने के बारे में सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मैंने शुरू में एक-दाे फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब भविष्य में नहीं करूंगा। मैं अपनी फील्ड यानि रियासत का बादशाह हूं तो किसी और फील्ड का चपरासी क्यों बनूं। उन्होंने युवा लेखकों को सलाह देते हुए कहा कभी किसी की चुराई चीज को मत पढ़ो। अपनी लिखी चीज को सबके सामने लाओ। इससे आप मजबूत बनोंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले जन्म में घर-घर ताली बजाओगे
जैसे ही सुरेंद्र शर्मा स्टेज पर आए और आते ही उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि मुझे वरदान मिला है कि अगर इस हॉल में बैठा कोई शख्स ताली नहीं बजाएगा वह अगले जन्म में हर घर जाकर ताली बजाने वाला बनेगा। यह सुनते ही हाल में बैठे हर व्यक्ति की हंसी छूट गई। स्टेज पर कहा हाल की सभी लाइटों को चला दो, हम कलाकार है जनता को अंधेरे में नहीं रख सकते। लोग उनके हंसने-हंसाने की बातें सुनकर कुछ समय के लिए अपनी घरेलू दिक्कतों को भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed