फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh is far behind Haryana and Punjab in giving cash awards to players

Chandigarh Sports Policy: खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड देने में हरियाणा और पंजाब से काफी पीछे है चंडीगढ़

Thu, 01 Sep 2022 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Sep 2022 04:58 PM IST
सार

पंजाब में खिलाड़ियों को शीर्ष खेल के तौर पर महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड मिलता है। इसके तहत खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जाता है। इसी तरह से हरियाणा के खिलाड़ियों को भी भीम अवॉर्ड के तहत पांच लाख रुपये दिए जाते हैं।  

विज्ञापन
Chandigarh is far behind Haryana and Punjab in giving cash awards to players
खिलाड़ियों को कैश प्राइज। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

खेलों में पंजाब और हरियाणा में खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बेहतर कैश अवॉर्ड दिया जाता है। इसके साथ उन्हें नौकरी भी मिलती है। वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को नामात्र की राशि दी जाती है। 

विज्ञापन

   
चंडीगढ़ में सर्वोच्च सम्मान दो से तीन लाख रुपये है जबकि पंजाब व हरियाणा में सर्वोच्च सम्मान दोगुना से ज्यादा है। पंजाब में खिलाड़ियों को शीर्ष खेल के तौर पर महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड मिलता है। इसके तहत खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जाता है। इसी तरह से हरियाणा के खिलाड़ियों को भी भीम अवॉर्ड के तहत पांच लाख रुपये दिए जाते हैं। इसके चलते शहर के खिलाड़ी दूसरे राज्यों की ओर से खेलने में अधिक रुचि रखते हैं जहां उन्हें कैश अवॉर्ड के साथ नौकरी भी मिलती है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ के मेडल जीतने वालों को मिलने वाली इनामी राशि

नेशनल गेम्स : गोल्ड जीतने पर तीन लाख, सिल्वर पर दो लाख, ब्रांज मेडल जीतने पर एक लाख।
नेशनल चैंपियनशिप : सीनियर वर्ग में गोल्ड जीतने पर दो लाख, सिल्वर मेडल जीतने पर एक लाख और ब्रांज जीतने पर 50 हजार।
जूनियर वर्ग में : गोल्ड जीतने पर एक लाख, सिल्वर जीतने पर 50 हजार और ब्रांज जीतने पर 25 हजार।
सब-जूनियर कैटेगरी: गोल्ड जीतने पर 50 हजार, सिल्वर जीतने पर 25 हजार और ब्रांज जीतने पर 2,500 रुपये।
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट : गोल्ड मेडल जीतने पर वाले खिलाड़ी को 28 हजार, सिल्वर मेडल जीतने वाले को 25 हजार और ब्रांज मेडल जीतने पर 20 हजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल स्कूल गेम्स सीनियर (अंडर-19) : गोल्ड जीतने पर 30 हजार, सिल्वर जीतने पर 20 हजार और ब्रांज जीतने पर 14 हजार।
जूनियर (अंडर-17):  गोल्ड जीतने पर 15 हजार, सिल्वर जीतने पर 10 हजार और ब्रांज जीतने पर 7 हजार।
सब-जूनियर (अंडर-14) : गोल्ड जीतने पर 7,500 सिल्वर मेडल जीतने पर 5 हजार और ब्रांज जीतने पर 3,500 रुपये।

हरियाणा में कितनी मिलती है राशि

ओलंपिक : गोल्ड मेडल जीतने पर छह करोड़, सिल्वर मेडल जीतने पर चार करोड़, ब्रांज मेडल जीतने पर दो करोड़ 50 लाख। 
कॉमनवेल्थ गेम्स :  गोल्ड मेडल पर एक करोड़ 50 लाख रुपये, सिल्वर मेडल 75 लाख, ब्रांज 50 लाख। 
नेशनल गेम्स: गोल्ड मेडल जीतने पर पांच लाख, सिल्वर पर तीन लाख, ब्रांज पर एक लाख।
नेशनल चैंपियनशिप : गोल्ड पर तीन लाख, सिल्वर मेडल पर दो व ब्रांज पर एक लाख।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप : गोल्ड पर 50 हजार, सिल्वर पर 30 हजार, ब्रांज पर 20 हजार। 
ऑल इंडिया रूरल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट : गोल्ड 50 हजार, सिल्वर 30 हजार, ब्रांज पर 20 हजार।
नेशनल स्कूल गेम्स : गोल्ड पर 50 हजार, सिल्वर पर 30 हजार, ब्रांज पर 20 हजार।

पंजाब को मिलने वाली राशि

ओलंपिक : गोल्ड मेडल जीतने पर दो करोड़ 25 लाख, सिल्वर मेडल पर एक करोड़ 50 लाख, ब्रांज मेडल पर एक करोड़ की इनामी राशि। 
एशियन गेम्स : गोल्ड मेडल एक करोड़, सिल्वर मेडल 75 लाख, ब्रांज मेडल पर 50 लाख।
कॉमनवेल्थ गेम्स : गोल्ड मेडल 75 लाख, सिल्वर मेडल 50 लाख, ब्रांज मेडल 40 लाख। 
नेशनल गेम्स : गोल्ड मेडल पांच लाख, सिल्वर मेडल तीन लाख, ब्रांज मेडल दो लाख।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स : गोल्ड 50 हजार, सिल्वर 30 हजार, ब्रांज 20 हजार। 
नेशनल स्कूल गेम्स : गोल्ड मेडल 50 हजार, सिल्वर मेडल 30 हजार, ब्रांज 20 हजार।

खेल पॉलसी बनाई जा रही है। इसमें कैश अवॉर्ड की राशि का भी जिक्र होगा। खिलाड़ियों को बेहतर राशि दी जाएगी। -सुनील रेयात, यूटी खेल विभाग के ज्वाइंट डॉयरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed