फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Internet services will remain closed in NIT zone of Faridabad today.

Chandigarh: फरीदाबाद के NIT जोन में आज बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, तोड़फोड़ अभियान से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Sat, 30 May 2026 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 06:54 AM IST
सार

आदेश के तहत मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं 30 मई 2026 को सुबह 00:30 बजे से रात 22:00 बजे तक बंद रहेंगी।

विज्ञापन
Chandigarh: Internet services will remain closed in NIT zone of Faridabad today.
सरकार ने यह फैसला खुफिया विभाग व फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर के अनुरोध पर लिया है। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने फरीदाबाद के एनआईटी जोन में 30 मई यानी आज होने वाले तोड़फोड़ अभियान  से पहले मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने यह फैसला खुफिया विभाग व फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर के अनुरोध पर लिया है। 

विज्ञापन


इसके तहत मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं 30 मई 2026 को सुबह 00:30 बजे से रात 22:00 बजे तक बंद रहेंगी। हालांकि सरकार ने बैंकिंग एसएमएस, मोबाइल रिचार्ज, वॉयस कॉल, ब्रॉडबैंड और कॉर्पोरेट व घरेलू लीज लाइन सेवाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा है। 
विज्ञापन


सरकार का कहना है कि तोड़फोड़ अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भड़काऊ सामग्री और अफवाहें फैलाकर भीड़ को उकसाने की आशंका है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed