फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh International Airport Parking Has Collected Entry Fee from Driver

गजब: देश के 72 एयरपोर्ट नहीं लेते प्रवेश शुल्क, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दस बार हुई वसूली 

Sat, 07 Aug 2021 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Aug 2021 12:54 PM IST
सार

विक्रम पुंडीर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी में फर्स्ट अपील की, इसमें भी सफलता नहीं मिली, तो अब विक्रम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के सेंट्रल इंफॉर्मेशन कमीशन में सेकेंड अपील दायर की है। वहीं, विक्रम का कहना है कि यहां से भी अगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन
Chandigarh International Airport Parking Has Collected Entry Fee from Driver
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के 72 एयरपोर्टों में वाहन प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में एक वाहन चालक से एक नहीं दस बार प्रवेश शुल्क के नाम पर वसूली की गई। इसका खुलासा वाहन चालक की ओर से सूचना के अधिकार (आरटीआई) से मांगे गए जवाब से हुआ है।

विज्ञापन


इस मामले में चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गांव अटावा निवासी विक्रम पुंडीर ने स्थानीय एयरपोर्ट अथॉरिटी से अंडर सेक्शन-6 (1) आरटीआई एक्ट 2005 के तहत जवाब मांगा था कि मोहाली स्थित एयरपोर्ट पर किस आधार पर वाहन के प्रवेश शुल्क के नाम पर उससे दस बार पैसे लिए गए। इसका जवाब स्थानीय एयरपोर्ट अथॉरिटी को छोड़कर देश के 72 एयरपोर्टों ने तो दे दिया है कि उनके यहां प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी से अभी तक जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन



इस पर विक्रम पुंडीर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी में फर्स्ट अपील की, इसमें भी सफलता नहीं मिली, तो अब विक्रम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के सेंट्रल इंफॉर्मेशन कमीशन में सेकेंड अपील दायर की है। वहीं, विक्रम का कहना है कि यहां से भी अगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन में भी खेल 

वहीं, विक्रम पुंडीर ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाने वाले कमर्शियल गाड़ियों पर होने वाले सैनिटाइजेशन पर भी सवाल उठाया है। उसका कहना है कि सैनिटाइजेशन के नाम पर एयरपोर्ट पर वाहन चालकों से 30 रुपये फीस लेकर उन्हें बेवकूफ बनाया गया। क्योंकि कोरोना काल में सिर्फ वाहनों के बाहरी हिस्से ही सैनिटाइज किए जा रहे थे, जबकि अंदर भी सैनिटाइजेशन होना चाहिए था। संक्रमण की संभावना वाहनों के सीटिंग एरिया में ज्यादा होती है। जिसका ध्यान एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया के कारिंदों ने नहीं रखा। जो बेहद जरूरी था। क्योंकि सीटिंग एरिया से संक्रमण एयरपोर्ट परिसर से फ्लाइट तक पहुंच सकता है।   

अगर एयरपोर्ट पर जाने के 10 मिनट फ्री, तो कैसे लिए 50 रुपये
विक्रम ने बताया कि एयरपोर्ट जब भी गया, महज चार से छह मिनट के बीच एयरपोर्ट के ड्रॉपिंग एरिया से बाहर आ गया है। ड्रॉपिंग एरिया में एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से सवारी छोड़ने के लिए दस मिनट फ्री हैं, लेकिन हर बार उससे 50 रुपये लिए गए हैं। बाकायदा उसके पास प्रवेश और निकासी की पर्ची भी है, जिसका जिक्र उसने आरटीआई में मांगे गए जवाब में किया है।  

कुछ अनसुलझे सवाल 
1. किस आधार पर एयरपोर्ट अथॉरिटी तय करता है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रवेश शुल्क लिया जाए।
2. पार्किंग से मिलने वाली पर्ची में क्यों नहीं लिखा कि चालक यात्रियों को छोड़ने जा रहा है या लेने।

रिपोर्ट आएगी तो जांच करेंगे
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर वाहन प्रवेश शुल्क को लेकर आरटीआई का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। इसकी रिपोर्ट मेरे पास आएगी तो उसकी जांच की जाएगी कि वाहन चालक से 10 मिनट के ड्रॉपिंग के लिए 50 रुपये चार्ज क्यों लिया गया है। रहा सवाल ड्रॉपिंग के चार्ज का तो 10 मिनट का कोई चार्ज नहीं है। इसके बाद वाहन अंदर रोके रखने पर फाइन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कोई 11 और 12 मिनट बाद लौट रहा है, तो उससे पार्किंग वाले फाइन के रूप में 340 रुपये चार्ज कर देंगे। यह नियम इसलिए है कि कोई वाहन चालक ड्रॉपिंग एरिया में गाड़ी न पार्क कर दे।  - अजय कुमार, सीईओ, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed