फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, indian captain Test team, reached the city, will start practice from today

शहर पहुंचे टेस्ट टीम के नए कप्तान, आज से शुरू करेंगे अभ्यास

Tue, 01 Mar 2022 01:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, indian captain Test team, reached the city, will start practice from today
चंडीगढ़। श्रीलंका के खिलाफ 4 मार्च से मोहाली में शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा टीम के अन्य साथियों साथ सोमवार को चंडीगढ़ पहुंच गए। इस मैच से रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं। यह टेस्ट मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का यह 100वां टेस्ट होगा। रोहित शर्मा अन्य खिलाड़ियों के साथ करीब 1.55 बजे की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सीधे होटल पहुंचकर आराम किया। इसके साथ ही अब पूरी टेस्ट टीम अब शहर में है। बायोबबल के कड़े नियम के बीच खिलाड़ियों को प्रशंसकों से दूर ही रखा गया है। मंगलवार को रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ियों का पीसीए स्टेडियम में अभ्यास का कार्यक्रम है। वहीं सोमवार को भारतीय टीम ने सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक अभ्यास किया। दोपहर बाद श्रीलंकाई टीम के कुछ खिलाड़ियों ने भी अभ्यास किया।
विज्ञापन

यह खिलाड़ी पहुंचे शहर
भारतीय टेस्ट टीम के कुछ खिलाड़ी पहले ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। धर्मशाला में टी-20 सीरीज जीतने के बाद सोमवार को कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जड़ेजा और मोहम्मद सिराज के साथ शहर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुंचकर इन्होंने आराम किया।
विज्ञापन

श्रीलंकाई टीम ने शुरू किया अभ्यास
श्रीलंका टीम ने मोहाली में अपना पहला अभ्यास सेशन शुरू किया। टीम के सदस्य पीसीए स्टेडियम मोहाली में ढाई बजे पहुंचे और शाम पांच बजे तक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इनमें अजंता मदुरासिंघे, दर्शना गामागे, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरु थिरिमाने, दिमुथ करुणारत्ने, सुरंगा लकमल, अविष्का गुणावर्धने, प्रभात कुमारगे, विश्व फर्नांडो और लसिथ ए बुलडेनिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने अन्य खिलाड़ियों के साथ किया अभ्यास
विराट कोहली, श्रृषभ पंत सोमवार को सुबह 9 बजे पीसीए स्टेडियम पहुंच गए थे। इनके साथ रविचंद्रन अश्विन सहित हनुमा विहारी, शुभमन गिल, जयंत यादव तथा टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी भी पहुंचे। इन्होंने नेट्स पर तीन घंटे से अधिक अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed