{"_id":"ef810e7c86b4e46d0aa96ecb55d32f54","slug":"chandigarh-in-the-part-of-haryana-says-cm-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पर हरियाणा की दावेदारी पर ये बोले सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पर हरियाणा की दावेदारी पर ये बोले सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Mar 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ पर हरियाणा की दावेदारी को मजबूत बताया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है और उस पर हरियाणा का पूरा हक है।
विज्ञापन
विपक्ष द्वारा चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में हरियाणा की साझेदारी को लेकर उठाए गए सवाल पर सीएम ने सदन को अवगत करवाया कि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में हरियाणा का 24.5 फीसदी हिस्सा है।
विज्ञापन
पंजाब का भी 24.5 फीसदी हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस हवाई अड्डे का नाम मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखना चाहती थी। हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर ही केंद्र सरकार ने इसका नाम शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने को मंजूरी दी।
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि यह एक व्यावसायिक हवाई अड्डा होगा। इसलिए हवाई अड्डे होने वाले लाभ में भी 24.5 फीसदी हिस्सा हरियाणा का होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने शहीदों को पूरा मान-सम्मान दिया है।
मेवात में आजादी की लड़ाई के महान शहीद हसन मेवाती के नाम पर नल्हड़, मेवात में एक चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किया गया है। इसी प्रकार हिसार में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के नाम पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।