फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Illegal construction demolished, CHB houses, injury to councilor Hardeep's

अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़, सेक्टर-41 भारी हंगामा, पार्षद हरदीप के बाजू में आई चोट

Thu, 28 Apr 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Illegal construction demolished, CHB houses, injury to councilor Hardeep's
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की इंफोर्समेंट विंग ने बुधवार को सेक्टर-41ए में अभियान चलाया और मकानों में किए गए अवैध निर्माण को गिरा दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने काफी विरोध किया। मौके पर सीएचबी के सचिव राकेश पोपली भी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। कार्रवाई का विरोध कर रहे स्थानीय पार्षद हरदीप सिंह को पुलिस ले जाने लगी तो लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान पार्षद के बाजू में हल्की चोट भी आई गई।
विज्ञापन

सीएचबी की टीम ने चार मकानों में किए गए अतिरिक्त निर्माण को गिराया है। इसमें अवैध रूप से बनाई गई अतिरिक्त बालकनी, कमरा व खिड़कियां शामिल थीं। इंफोर्समेंट विंग की टीम सुबह 9 बजे के करीब मौके पर पहुंच गई थी। टीम को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे ही अधिकारियों ने अवैध निर्माण के तोड़फोड़ के निर्देश दिए तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही अपने समर्थकों के साथ मौके पर अकाली पार्षद हरदीप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने अभियान का विरोध किया और रोकने की मांग की। यहां तक कि वह टीम के सामने ही धरने पर बैठ गए। जिसके चलते टीम के खिलाफ लोगों का विरोध भी तेज हो गया। पुलिस पार्षद हरदीप सिंह को उठाकर ले जा रही थी, लेकिन उनके समर्थकों व लोगों ने नहीं ले जाने दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की में उनकी बाजू में भी हल्की चोट आई। हालांकि भीड़ को कंट्रोल करने के बाद टीम ने अपनी ड्राइव को आगे जारी रखा।
विज्ञापन

अचानक लोगों का घर तोड़ने की कार्रवाई गलत : पार्षद
पार्षद हरदीप सिंह ने कहा कि इस तरह अचानक लोगों का घर तोड़ने की कार्रवाई गलत है। समय दिया जाना चाहिए। अगर बोर्ड को कोई एतराज था तो तभी इसे रोका जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने अपने घरों में जरूरत मुताबिक बदलाव किए हैं और इन्हें नीड बेस्ड चेंज के तहत नियमित किया जाना चाहिए। उधर सीएचबी के अधिकारियों ने कहा कि लोगों को निर्माण को हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था और इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया था। ऐसा न करने पर ही विभाग की तरफ से निर्माण को गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed