फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh housing board new scheme for flat alloters

मकान छोटा है, बड़ा चाहिए तो आपके काम की है ये खबर

Thu, 03 Sep 2015 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Sep 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
chandigarh housing board new scheme for flat alloters

छोटे मकान से परेशान हैं, बड़ा चाहिए तो खुश हो जाइए। आपका यह सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। सीएचबी की नई स्कीम आ रही है। इसके तहत हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वाले भविष्य में आने वाली हाउसिंग स्कीम में बड़े फ्लैट के ड्रा के लिए आवेदन कर पाएंगे। यह आश्वासन चडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस ने सेक्टर-27 में प्रेसवार्ता के दौरान दिया।

विज्ञापन


बैंस ने कहा कि अगर निवासी का ड्रा में बड़ा मकान निकल आएगा तो उसे पहले अलॉट हुआ छोटा मकान या फ्लैट सरेंडर करना होगा। मालूम हो कि अभी तक के नियम है कि अगर किसी का शहर में हाउसिंग बोर्ड का मकान या फ्लैट है तो वह भविष्य में किसी भी स्कीम के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


इस समय शहर में ऐसे हजारों लोग हैं जो वन और टू बीएचके में रहते हैं । वे भी थ्री बीएचके का मकान खरीदना चाहते है, लेकिन प्रतिबंध के कारण हाउसिंग स्कीम में भाग नहीं ले पाते हैं। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन ने यह भी कहा कि प्रशासन को भविष्य में बनने वाली सोसाइटी का एफएआर (फ्लोर एरिया रेशो) बढ़ाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है ताकि एक एरिया में ज्यादा से ज्यादा फ्लैटों का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर में जमीन सीमित मात्रा में है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी के लिए मकान होने की बात पूरी करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की जाएगी  कि दक्षिणी सेक्टरों की ग्रुप हाउसिंग स्कीम का एफएआर  बढ़ाया जाए।  इस समय एफएआर डेढ़ से दो प्रतिशत है जो कि पुडा की तर्ज पर दो से तीन फीसदी करने की मांग की जा रही है।

मोहाली में 16 मंजिल ग्रुप हाउसिंग स्कीम

chandigarh housing board new scheme for flat alloters

चेयरमैन ने बताया कि बुधवार को बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव भी पास किया गया है कि दक्षिणी सेक्टर के एरिया को हेरिटेज सिटी से बाहर रखा जाए। जिस तरह से नई दिल्ली में लुटियन बिल्डिंग जोन को संरक्षित रखा गया है, उसी तरह से दक्षिणी मार्ग से उत्तरी मार्ग तक के सेक्टरों को ही हेरिटेज सिटी के लिए सरंक्षित रखा जाए ताकि दक्षिणी सेक्टर जो नई सोसाइटियों का निर्माण होना है वहां पर भी बहुमंजिला फ्लैट बनाए जा सकें। मोहाली में 16 मंजिल और पंचकूला में 14 मंजिल तक ग्रुप हाउसिंग स्कीम का निर्माण करने की मंजूरी है, जबकि चंडीगढ़ में छह मंजिल तक ही हाउसिंग सोसाइटी का निर्माण हो सकता है।

नीड बेस्ड चेंज की पालिसी मंजूरी के लिए प्रशासन को भेजी
चेयरमैन ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के मकान में रहने वाले लोग काफी लंबे समय से वायलेशन को रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार बदलाव करने की पालिसी तैयार कर ली गई है। यह पालिसी मंजूरी के लिए प्रशासन को भेजी गई है।

इसके साथ ही बैंस ने कहा कि वायलेशन के नोटिस इस समय सिर्फ शिकायत आने पर ही भेजे जा रहे हैं जबकि वायलेशन होने की स्थिति में भी मकान ट्रांसफर किए जा रहे हैं। बैंस ने कहा कि जरूरी नहीं कि जरूरत के अनुसार बदलाव की पालिसी हर किसी को संतुष्ट करे।

सेक्टर -51 की हाउसिंग स्कीम इसी माह होगी लांच

chandigarh housing board new scheme for flat alloters

बैंस ने कहा कि जो सेक्टर-51 में 128 टू बीएचके की हाउसिंग स्कीम तैयार की गई वह इसी माह लांच कर दी जाएगी। मालूम हो कि हाउसिंग बोर्ड ने पहले अगस्त माह के अंत में यह स्कीम लांच करने का निर्णय लिया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के कारण इस स्कीम को 11 सितंबर तक टाल दिया गया है।

इसके साथ ही चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस ने बताया कि चंडीगढ़ से बाहर हरियाणा में हु़डा से जमीन खरीदने का प्रस्ताव टाल दिया गया है। क्योंकि हुडा काफी महंगे रेट पर जमीन देना चाहता था। इसके चलते फ्लैट काफी महंगा पड़ जाता।

मालूम हो कि दो माह पहले बोर्ड ने शहर से बाहर पंजाब व हरियाणा के एरिया में शहरवासियों के लिए हाउसिंग प्रोजेक्ट का निर्माण करने के लिए जमीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया था। सस्ते फ्लैटस की स्कीम लांच करने के सवाल पर बैंस ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड को रेवन्यू भी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed