{"_id":"580678144f1c1b562c704024","slug":"chandigarh-heritage-furniture-government-college-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज फर्नीचर चोरी मामलें की CBI जांच कराने की मांग, चिट्ठी लिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज फर्नीचर चोरी मामलें की CBI जांच कराने की मांग, चिट्ठी लिखी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Le Corbusier, Pierre Jeanneret, heritage furniture chandigarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ली कार्बूजिए और पियरे जेनरे द्वारा निर्मित हेरिटेज फर्नीचर की चोरी के बाद कालेज प्रबंधन ने सेक्टर 15 स्थित ब्वॉयज हॉस्टल में सीसीटीवी लगवाने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, एडवोकेट और यूटी हेरिटेज फर्नीचर कमेटी के सदस्य अजय जग्गा ने चोरी के मामलों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है।
सेक्टर-11 गवर्नमेंट कॉलेज के सेक्टर 15 स्थित ब्वॉयज हॉस्टल से हेरिटेज फर्नीचर चोरी की घटना के बाद कालेज प्रशासन ने कैमरे लगाने के लिए मंगलवार को कुछ एक्सपर्ट को बुलाया था। प्रिंसिपल प्रो.जेके सहगल के अनुसार इंजीनियरिंग विभाग को हाई पावर कैमरे लगाने और बाउंड्रीवाल को ऊंचा करने के लिए चिट्ठी लिखी गई है। बताया जा रहा कि हॉस्टल के लिए साल भर पहले ही सीसीटीवी कैमरे मंजूर किए गए थे, लेकिन कैमरे की क्वालिटी को लेकर ऐसा नहीं हो सका। कॉलेज प्रशासन अब हाईटेक कैमरे लगवाने की तैयारी में है।
इस बीच एडवोकेट और यूटी हेरिटेज फर्नीचर कमेटी के सदस्य अजय जग्गा ने आईजी पुलिस टीएस लूथरा और सीबीआई (इंटरपोल विंग दिल्ली) को मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। करोड़ों की आय से जुड़ा मामला अब यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर तक पहुंच चुका है। हेरिटेज फर्नीचर चोरी के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर यूटी प्रशासन के आला अधिकारी भी खफा हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सेक्टर-11 स्थित जीसी के सेक्टर-15 स्थित ब्वॉयज हॉस्टल से लाखों की कीमत के चार हेरिटेज कुर्सियों के चोरी मामले को अभी तक पुलिस सुलझाने मेें नाकाम रही है। शुरुआत में तो पुलिस ने मामले को दबाने तक की कोशिश की थी। मामले की लिखित शिकायत के 6 दिन बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी।17 अक्तूबर सुबह 5.15 बजे चोर हेरिटेज फर्नीचर खुद ही हॉस्टल में फेंक गए।