फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Health Secretary Yashpal Garg made surprise inspection of various hospitals

चंडीगढ़: स्वास्थ्य सचिव ने देर रात किया अस्पतालों का दौरा, कहीं सोते मिले कर्मचारी, कहीं दिखी घोर लापरवाही

Sat, 19 Mar 2022 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 05:22 PM IST
सार

स्वास्थ्य सचिव रात 12.50 पर सेक्टर 45 के सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां तैनात नर्सिंग स्टाफ का गैर जिम्मेदाराना रवैया देखकर वे चौंक गए। उनके वहां पहुंचने के बाद भी किसी नर्सिंग स्टाफ का ध्यान उनकी ओर नहीं गया।

विज्ञापन
Chandigarh Health Secretary Yashpal Garg made surprise inspection of various hospitals
जीएमसीएच 32 - फोटो : फाइल

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी व्यवस्था जांचने के लिए स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने गुरुवार देर रात विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों में मनमानेपन की पराकाष्ठा दिखी। कहीं नर्सिंग स्टाफ बातों में मशगूल नजर आया तो कहीं कर्मचारी वार्ड अंदर से बंद कर सोते मिले। इतना नहीं सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल की सुरक्षा को लेकर लापरवाह पाया गया। इस पर स्वास्थ्य सचिव ने कुछ की सेवा समाप्त करने और अवकाश रद्द करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए निदेशक स्वास्थ्य से अनुमोदन मांगा गया है। जबकि एक ही जगह पर 15 से 20 साल से तैनात कर्मचारियों पर स्थानांतरण नीति लागू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


गुरुवार देर रात स्वास्थ्य सचिव जीएमएसएच 16 की इमरजेंसी पहुंचे थे। जहां मरीजों की भीड़ नजर आई। इस दौरान एक मरीज के परिजन ने बताया कि सेक्टर 45 के सिविल अस्पताल के डॉक्टर को सीजेरियन डिलीवरी करानी नहीं आती। इसलिए जीएमएसएच 16 आना पड़ता है। स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि इमरजेंसी सेवा में इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक ही जगह पर सालों से जमे हुए कर्मचारियों को वहां से स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि वे काम के प्रति गंभीर हो। 

विज्ञापन

मनीमाजरा का हाल

मनीमाजरा रात 11.55 से 12.30 तक पंजीकरण विंडो पर कोई मौजूद नहीं था। डीईओ व स्वीपर बातें करने में लगे हुए थे। इस दौरान इमरजेंसी में कई मरीज पंजीकरण विंडो पर आए और लौट गए। स्वास्थ्य सचिव ने ये देखकर तैनात कर्मचारियों को बाहर बुलाया और मरीजों की डिटेल मांगी। लेकिन ऑनलाइन सिस्टम पर मरीजों की डिटेल न होने की जानकारी दी गई। बताया गया कि सिर्फ मेडिको लीगल के मामलों में कंप्यूटर में एंट्री की जाती है। स्वास्थ्य सचिव ने मौके पर ही आउटसोर्स पर रखे गए स्वीपर की सेवा समाप्त करने व उसकी जगह पर कोविड के दौरान काम कर चुके पूर्व कर्मचारी को तैनात करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पहली मंजिल पर स्थित जनरल वार्ड अंदर से बंद मिला। सीनियर नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी पर सोती मिली। पूछने पर बताया कि डॉक्टर के राउंड के बाद चोरी की आशंका पर वार्ड अंदर से बंद कर लिया था। इतना ही नहीं प्राइवेट वार्ड में स्वीपर सोते मिले। 

सेक्टर 45 व सेक्टर 22 सिविल अस्पताल: रात 12.50 से 1.25 

स्वास्थ्य सचिव रात 12.50 पर सेक्टर 45 के सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां तैनात नर्सिंग स्टाफ का गैर जिम्मेदाराना रवैया देखकर वे चौंक गए। उनके वहां पहुंचने के बाद भी किसी नर्सिंग स्टाफ का ध्यान उनकी ओर नहीं गया। उनकी बातें रोकने के लिए स्वास्थ्य सचिव को उन्हें टोकना पड़ा। इसके बाद वे सेक्टर 22 के सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां ईसीजी रूम के बाहर एक कर्मचारी सोता हुआ मिला। पूछने पर उसने बताया कि वह ईसीजी टेक्नीशियन है जबकि वह स्वीपर था। 

ये नहीं सुधरेंगे 

इसके बाद यशपाल गर्ग जीएमसीएच 32 पहुंचे। वहां 1.55 से 2.15 बजे तक रहे। एंट्री गेट पर 6 सुरक्षाकर्मी गप्पे मारते नजर आए। उन्हें अंदर आने जाने वालों से कोई मतलब नहीं था। गौरतलब है कि स्वास्थ्य सचिव ने इससे पूर्व 13 दिसंबर 2021 की रात भी जीएमसीएच 32 का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान दी गई चेतावनी का उनपर कोई असर नहीं था। 

ये कार्रवाई हुई तय 

  • मनीमाजरा सिविल अस्पताल में तैनात स्वीपर की सेवा समाप्त करने का निर्देश 
  • जिन केंद्रों पर आउटसोर्स कर्मचारी सोते हुए मिले, उनका एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्देश, नियमित कर्मचारी की कैजुअल लीव रद्द करने का निर्देश। इसे उनके सर्विस बुक में लिखा जाएगा। 
  • ड्यूटी के दौरान उन कर्मचारियों पर अगले 3 महीने तक विशेष नजर रखी जाए। 
  • वार्ड को अंदर से बंद कर सो रही स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed