फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sero survey on children will start in 10 days by PGI Chandigarh

कोरोना: बच्चों का सीरो सर्वे करने वाला देश का पहला संस्थान होगा पीजीआई चंडीगढ़, 10 दिन में होगी शुरूआत

Sun, 13 Jun 2021 02:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 13 Jun 2021 02:24 PM IST
सार

बच्चों में कोरोना संक्रमण और एंटीबॉडी का पता पीजीआई चंडीगढ़ सीरो सर्वे से लगाएगा। 10 दिन में पीजीआई के विशेषज्ञ सर्वे शुरू करेंगे। दो से 18 साल के लगभग 2500 बच्चों को इसमें शामिल किया जाएगा। सर्वे जुलाई के अंत तक पूरा होगा। 

विज्ञापन
Sero survey on children will start in 10 days by PGI Chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़

विस्तार

कोरोना संक्रमण को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ बच्चों में सीरो सर्वे करने वाला देश का पहला चिकित्सा संस्थान होगा। 10 दिनों के अंदर पीजीआई के विशेषज्ञ बच्चों पर यह सर्वे शुरू कर देंगे। पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि सर्वे में गांव, शहर और बस्ती में रहने वाले 2 से 18 साल तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान लगभग 2500 बच्चों के जांच के नमूने लिए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रो. जगतराम ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्र के बच्चों को सर्वे में शामिल करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इससे क्षेत्र विशेष में संक्रमण के स्तर की वास्तविक स्थिति पता चल सके। वहीं, इससे यह भी पता चलेगा कि अब तक कितने बच्चेे कोरोना संक्रमित मिले हैं और उनमें से कितनों में संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई है।
विज्ञापन


प्रो. जगतराम ने बताया कि इस सर्वे के आधार पर तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की आशंका को ध्यान में रखते हुए सरकार नीति निर्धारित करेगी ताकि उस दौरान बचाव व राहत कार्य में परेशानी का सामना न करना पड़े। सर्वे जुलाई के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होता है सीरो सर्वे
सर्वे से यह पता लगाया जाएगा कि कितनी आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है। कह सकते हैं कि कितने प्रतिशत लोगों में कोरोना के प्रति हर्ड इम्युनिटी विकसित हुई है।


सीरो सर्वे में किसी क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है। लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडी की मौजूदगी के साथ ही यह पता चल जाता है कि कौन सा शख्स इस वायरस से संक्रमित था और फिलहाल ठीक हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed