फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, GST collection, increase for three months, 184 crores in March

जीएसटी संग्रह: पिछले तीन महीने से बढ़ोतरी जारी, मार्च में आए 184 करोड़

Sat, 02 Apr 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, GST collection, increase for three months, 184 crores in March
चंडीगढ़। मार्च माह में भी जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल मार्च महीने के मुकाबले इस बार सकल (ग्रॉस) जीएसटी संग्रह में 11 फीसदी का उछाल आया है। इससे शहर की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिले हैं। कारोबारी गतिविधियां बढ़ने से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और पर्यटन का तेजी से बढ़ना भी बड़ा कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

माल और सेवा कर (जीएसटी) पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। जीएसटी, एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के खजाने को भरने में अहम भूमिका निभाते हैं। यूटी प्रशासन हर महीने की पहली तारीख को पिछले महीने में हुए जीएसटी संग्रह के आंकड़ों को जारी करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मार्च महीने के आंकड़े जारी किए गए। इसके अनुसार मार्च 2022 में 184 करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ है जबकि मार्च 2021 में 164 करोड़ रुपये एकत्रित हुए थे। ऐसे में इस बार 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले कुछ महीनों से लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की जा रही है। यूटी प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना को लेकर मार्च महीने में लगभग सभी पाबंदियों को हटा दिया गया, जिसका असर जीएसटी संग्रह में दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से लगातार एक साल तक शहर में जीएसटी संग्रह घटा। मार्च 2021 में जाकर जीएसटी संग्रह में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद दूसरी लहर आ गई और फिर से जीएसटी संग्रह में कमी आई। जुलाई 2021 से संग्रह में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

चंडीगढ़ में पिछले एक साल में जीएसटी संग्रह के आंकड़े
महीना जीएसटी संग्रह (करोड़ रुपये)
मार्च 2021 165
अप्रैल 2021 203
मई 2021 130
जून2021 120
जुलाई2021 169
अगस्त2021 144
सितंबर2021 152
अक्टूबर2021 158
नवंबर2021 183
दिसंबर2021 164
जनवरी 2022 ---
फरवरी 2022 178
मार्च 2022 184
पड़ोसी राज्यों की स्थिति
पंजाब में मार्च 2021 में 1362 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था, जबकि इस बार 1572 करोड़ रुपये आए हैं। 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं, हरियाणा में मार्च 2021 में 5710 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था, जबकि इस बार 6654 करोड़ रुपये आए हैं। ऐसे में 17 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed