{"_id":"f3a5b3ecf0194b50c94d3ac741ca1861","slug":"chandigarh-golden-girl-ishita-selected-for-national-taiquando-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देश के लिए खेलती दिखेगी ये 'गोल्डन गर्ल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देश के लिए खेलती दिखेगी ये 'गोल्डन गर्ल'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Aug 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ की 'गोल्डन गर्ल' अब देश के लिए खेलती नजर आएगी। नेशनल ताइक्वांडो टीम के लिए उसे चुना गया है।
इस गोल्डन गर्ल का नाम है इशिता।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के शारदा सर्वहितकारी स्कूल सेक्टर-40 में चंडीगढ़ स्टेट सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। घारती ताइक्वांडो एकेडमी सेक्टर-37 की इशिता शर्मा ने 32-35 वेट कैटेगिरी में गोल्ड मेडल जीता। इसी आधार पर इशिता का चयन नेशनल के लिए हुआ। हैदराबाद में 5 से 7 सितंबर तक नेशनल चैंपियनशिप होनी है।
विज्ञापन
कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा इशिता पिछले तीन सालों से विभन्न कंपीटीशन में हिस्सा लेते हुए 9 गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही है। मास्टर शिव राज घारती के अनुसार इशिता काफी मेहनती है इसकी बदौलत आज नेशनल में चयनित हुई है।
विज्ञापन
एनसीसी गर्ल्स कैडेट सोनिया व रेनू कुमारी ने हरियाणा सहित चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। वेस्ट बंगाल में आयोजित ऑल इंडिया एनसीसी शूटिंग कंपीटीशन में सोनिया ने दो व रेनू ने एक गोल्ड जीता। चंडीगढ़ स्थित एमजी ग्रुप कमांडर के बिग्रेडियर के शेखरन ने बताया कि दोनों लड़कियों पर सभी को गर्व है।
उन्होंने बताया कि हिसार की रहने वाली सोनिया के पिता पुलिस में एएसआई की पोस्ट पर हैं। जबकि भिवानी के कालोद गांव की रहने वाली रेनू कुमारी के पिता आर्मी में थे। रेनू ने बताया कि 1997 में जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हुए भूस्खलन में उनकी मौत हो गई थी।
दोनों ही ऐसे प्रदेश से हैं, जहां पर लड़कियों की संख्या काफी कम हैं। लेकिन सोनिया व रेनू के रिकॉर्ड से पूरा प्रदेश व एनसीसी उन पर गर्व महसूस कर रहा है।