फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: G20 delegates dance to the tunes of 'Naatu Naatu' song from RRR movie

G20 Meeting : चंडीगढ़ पहुंच नाटू-नाटू की धुनों पर नाचे विदेशी मेहमान, कल पिंजौर में रात्रिभोज

Thu, 30 Mar 2023 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 06:39 AM IST
सार

कल चंडीगढ़ में जी20 देशों के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक शुरू हुई है। चंडीगढ़ में जब विदेशी मेहमान पहुंचे तो आरआरआर फिल्म के ऑस्कर विजेता गाने नाटू-नाटू की धुनों पर जमकर नाचे।

विज्ञापन
Chandigarh: G20 delegates dance to the tunes of 'Naatu Naatu' song from RRR movie
नाटू-नाटू पर नाचे विदेशी मेहमान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में जी20 की बैठकें चल रही हैं। देश में विदेशी मेहमानों की गहमागहमी है। कल चंडीगढ़ में जी20 देशों के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक शुरू हुई है। चंडीगढ़ में जब विदेशी मेहमान पहुंचे तो आरआरआर फिल्म के ऑस्कर विजेता गाने नाटू-नाटू की धुनों पर जमकर नाचे। अभी हरियाणा और चंडीगढ़ में बैठकों के सिलसिले में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा रहेगा। कल विदेशों मेहमानों के लिए पंचकूला के पिंजौर में रात्रि भोज का आयोजन है। पिंजौर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल भी सजेगी।   

विज्ञापन


कल है रात्रि भोज
यादविंद्रा गार्डन पिंजौर में पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी में कोई कसर न रह जाए इसके लिए प्रशासन सहित हरियाणा पर्यटन निगम तैयारियों में जुटा है। जी-20 प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में 31 मार्च को आयोजित होने वाले रात्रि भोज का आयोजन पिंजौर शहर के यादविंद्रा गार्डन में किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न देशों के लगभग 180 प्रतिनिधियों को रात्रि भोज के साथ-साथ यादविन्द्रा गार्डन की ऐतिहासिक धरोहर से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। मेहमानों को लुभाने के लिए गार्डन के 7 टैरेस को रंग-बिरंगी लाइटों सहित फूलों से सजाया जा रहा है। गार्डन की दीवारों पर पेंट आदि कर उन्हें चमकाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था की भी पुख्ता किया जा रहा है। इसके अलावा गार्डन में लगे फव्वारों से रंग-बिरंगी लाइटों में निकलता पानी भी मेहमानों को अपनी ओर खींचेगा। गार्डन में फ्लड लाइट, हाई मास्ट लाइट से निकलती रोशनी गार्डन को और आकर्षक बनाएगी। 


दो हाईजेट फव्वारे जो अधिकतर बंद ही रहते हैं उन्हें भी मेहमानों के पहुंचने पर चलाया जाएगा। इसके साथ साथ बंद या खराब पड़े फव्वारों को ठीक कर दिया गया है। नहरों में लगे मार्बल आदि को साफ किया जा रहा है। वहीं, निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए विशेष रूप से बैकअप जनरेटर की व्यवस्था भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed