{"_id":"0838463bb6a8268b9279943e6f4465d0","slug":"chandigarh-furniture-sale-at-chicago-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ का हेरीटेज फर्नीचर शिकागो में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ का हेरीटेज फर्नीचर शिकागो में नीलाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के शिकागो में चंडीगढ़ का हेरीटेज फर्नीचर एक बार फिर बिक गया। पंजाब यूनिवर्सिटी, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और यूटी प्रशासन का बताया जा रहा यह फर्नीचर शिकागो में पांच करोड़ 26 लाख रुपये यानी 8 लाख 4 हजार 299 अमेरिकी डॉलर में नीलाम हुआ। यह नीलामी 29 अक्तूबर को हुई।
विज्ञापन
विदेशों में चंडीगढ़ के हेरीटेज फर्नीचर की नीलामी रुकवाने की कवायद में जुटे एडवोकेट अजय जग्गा ने एडवाइजर विजय कुमार देव को पत्र लिखकर इसकी जानकारी देते हुए भविष्य में ठोस कदम उठाने की मांग भी की है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी छुपे विदेश ले जाए गए फर्नीचर में तीन सबसे महंगी आइटम 1.34 करोड़ रुपये में बिकी। इनमें पंजाब यूनिवर्सिटी का दुर्लभ फर्नीचर शामिल है।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की लाउंज चेयर्स यानी कुर्सियों की जोड़ी 106,250 डॉलर, महत्वपूर्ण कमेटी कॉफ्रेंस टेबल एक लाख डॉलर, पियरे जेनरे की कृति एक लाख डॉलर में नीलाम हुई। जग्गा ने कहा कि कब तक ऐसे ही चंडीगढ़ की बेशकीमती धरोहर यूं ही कौड़ियों के भाव नीलाम होती रहेगी। प्रशासन को इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिएं।
विज्ञापन
ली कार्बूजिए सेंटर से चोरी हुए सामान का नहीं लगा सुराग
अभी हाल में ली कार्बूजिए सेंटर से आठ कुर्सियां और दो मेज चोरी हुई हैं। इनका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस भी मामले में कोई खास सुराग नहीं जुटा पाई है। इस मामले में सुरक्षाकर्मी की मौत भी हो चुकी है। उसने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।