फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh fencing players kashish mittal and shabjot kaur selected for indian team

चंडीगढ़ की दो तलवारबाज को इंडियन टीम में जगह, देखिए उपलब्धियां

Thu, 03 Nov 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ की दो होनहार तलवारबाज अब इंडियन टीम में खेलती नजर आएंगी। दोनों ने नेशनल लेवल पर कई खिताब जीते हैं। शहर की महिला फेसिंग खिलाड़ी कशिश शर्मा और शब्जोत ने भारतीय महिला टीम में जगह बनाने में कामयाबी पाई हैं।
विज्ञापन


दोनों ने देश में विभिन्न जगहों पर खेलते हुए न केवल गोल्ड मेडल बटोरे, बल्कि कई रिकार्ड अपने नाम किए हैं। दोनों खिलाड़ी 11 वीं कक्षा की छात्राएं है और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 10 की फेसिंग एकेडमी की ट्रेनी हैं।
विज्ञापन


इस आधार पर हुआ चयन
पिछले महीने सब जूनियर और जूनियर कैडेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें शब्जोत ने सब्रे इवेंट में एकल वर्ग में ब्रांज मेडल जीता। वहीं कशिश शर्मा ने फॉयल इवेंट में एकल वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। इस प्रदर्शन के आधार पर इन दोनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन खिलाड़ी
जीएमएसएसएस 10 की फेसिंग अकादमी की हैड कोच और पूर्व भारतीय टीम की कप्तान चरणजीत कौर ने बताया कि कशिश शर्मा और शब्जोत इस खेल में माहरत हासिल कर चुकी हैं। दोनों काफी प्रतिभाशाली और युवा खिलाड़ी हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में भारतीय टीम के लिए मेडल बटोरने में कामयाब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed